विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, RailOne App से टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% डिस्काउंट, जानिए कब तक मिलेगा लाभ

भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप के जरिए यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है. अब यात्री RailOne ऐप से डिजिटल भुगतान कर अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, RailOne App से टिकट बुकिंग पर मिलेगा 3% डिस्काउंट, जानिए कब तक मिलेगा लाभ
RailOne ऐप से मिलेगा डिस्काउंट
file photo

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेल यात्रा को और आसान तथा सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप के जरिए यात्रियों के लिए खास ऑफर शुरू किया है. अब यात्री RailOne ऐप से डिजिटल भुगतान कर अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3% तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं. यह ऑफर 14 जुलाई 2026 तक वैध है और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग की ओर प्रोत्साहित करना है.

RailOne ऐप से क्या हैं फायदे?

RailOne ऐप रेलवे की कई सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है. इसके जरिए यात्री अनारक्षित और आरक्षित टिकट बुक कर सकते हैं, ट्रेन का रनिंग स्टेटस देख सकते हैं, प्लेटफॉर्म और कोच की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अन्य रेलवे सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं. ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को स्टेशन पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती. मोबाइल से कुछ ही मिनटों में टिकट बुक किया जा सकता है.

कैसे मिलेगा 3% तक का डिस्काउंट?

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, RailOne ऐप पर डिजिटल माध्यम जैसे UPI, डेबिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन पेमेंट विकल्पों का उपयोग कर अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी. यह सुविधा केवल निर्धारित अवधि तक उपलब्ध है.

14 जुलाई है अंतिम तिथि

जो यात्री इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें 14 जुलाई 2026 से पहले RailOne ऐप डाउनलोड कर टिकट बुक करना होगा. ऑफर की समय सीमा समाप्त होने के बाद यह छूट उपलब्ध नहीं रहेगी.

यात्रियों के लिए सुनहरा मौका

अगर, आप नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो RailOne ऐप आपके लिए समय और पैसे दोनों की बचत कर सकता है. डिजिटल टिकटिंग की सुविधा, आसान इंटरफेस और टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट इसे यात्रियों के लिए एक उपयोगी विकल्प बनाती है. ऐसे में 14 जुलाई से पहले इस ऑफर का फायदा उठाना एक स्मार्ट फैसला साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- यह AI सिस्टम हाथियों और ट्रेनों की टक्कर को रोकने में करेगा मदद, जानिए क्या है रेलवे की गजराज सुरक्षा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RailOne App, Railone App Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com