Indian Railways Discount: अगर आप रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो सकती है. भारतीय रेलवे RailOne ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट से बुक किए गए अनरिजर्व्ड टिकटों पर 3% की छूट दे रहा है. यह डिस्काउंट केवल उन्हीं अनरिजर्व्ड टिकटों पर मिलेगा, जिनकी बुकिंग RailOne ऐप पर UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल पेमेंट ऑप्शन से की जाएगी. यात्री इस सुविधा का लाभ 14 जुलाई 2026 तक उठा सकते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: मैसूर से डिब्रूगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, लोगों को भीड़ से मिलेगा छुटकारा, जान लें टाइमिंग और स्टेशन समेत जरूरी डिटेल्स
यात्रियों को क्या होगा फायदा?
RailOne App से ट्रेन टिकटों पर मिलने वाली 3 प्रतिशत की छूट भले ही काफी कम लगे लेकिन यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. ऐसे में जो लोग लगभग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, उन्हें हर महीने अच्छी-खासी बचत देखने को मिलेगी. इस छूट से न सिर्फ यात्रियों का खर्च कम होगा, बल्कि डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों की ट्रेन यात्रा आसान और सस्ती होगी.
Now unreserved ticket booking has become even more beneficial. Book tickets through digital payments on RailOne app and get 3% discount, or avail 3% cashback when paying with R-Wallet. Download the #RailOne app now to avail the offer. pic.twitter.com/hwQl5X7M9A
— Lucknow Division NR (@drm_lko) April 10, 2026
RailOne App का फायदा
RailOne ऐप एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है, जहां यात्रियों को रेलवे से जुड़ी कई सर्विस एक ही ऐप में मिल जाती हैं. टिकट बुकिंग, पेमेंट के अलग‑अलग ऑप्शन और यात्रा से जुड़ी अन्य सुविधाएं एक ही इंटरफेस पर उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को बार‑बार अलग‑अलग ऐप बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे टिकट बुकिंग और यात्रा का पूरा एक्सपीरिएंस और सुविधाजनक हो जाता है.
टिकट बुकिंग के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं
रेलवन ऐप की मदद से अब यात्रियों को ट्रेन की टिकट बुक करने के लिए स्टेशन पर लंबी लाइनों की जरूरत नहीं है. यात्री अब टिकट इस ऐप से आसानी से बुक कर सकते हैं. साथ ही टिकट बुकिंग के अलावा यात्री लाइव ट्रेन स्टेटस देख सकते हैं, PNR की डिटेल्स चेक कर सकते हैं, प्लेटफॉर्म नंबर जान सकते हैं और सफर के दौरान खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बैंक से कट गए पैसे लेकिन IRCTC से नहीं हुआ टिकट बुक? इस फीचर का करें इस्तेमाल, समस्या से मिलेगा छुटकारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं