विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2025

Railways Offer: ऑनलाइन ट्रेन टिकट कराने पर 3% की छूट, रेलवन पर मिल रहा कैशबैक बोनस भी, बस ये एक काम करना होगा

Indian Railways Offer: रेलवन एप के आर-वालेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है. यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3% छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक मिलेगा.

Railways Offer: ऑनलाइन ट्रेन टिकट कराने पर 3% की छूट, रेलवन पर मिल रहा कैशबैक बोनस भी, बस ये एक काम करना होगा

ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट करानी हो तो घंटों लाइन में लगने के दिन लद चुके हैं. जमाना ऑनलाइन का है तो अनारक्षित यानी जनरल टिकट भी मोबाइल से ही बुक करना बहुत आसान हो गया है. अगर आप भी ऑनलाइन टिकट कराते हैं तो आपके लिए ये गुड न्‍यूज है. रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवन (RailOne) मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3% की छूट (Discount) देने का निर्णय लिया है. ये विशेष सुविधा 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी.  

कैसे मिलेगी ये छूट? 

आर-वालेट (R-Wallet) को छोड़कर रेलवन एप पर उपलब्ध किसी भी डिजिटल मोड से पेमेंट करने पर ये छूट मिलेगी. रेलवन ऐप पर कई डिजिटल भुगतान माध्यम एवलेबल हैं, जैसे UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को इस छूट का लाभ मिलेगा. 

...और कैशबैक कितना मिल रहा? 

रेलवन एप के आर-वालेट (R-wallet) से अनारक्षित टिकट बुक करने पर पहले से ही 3% कैशबैक बोनस मिल रहा है. यानी यात्रियों को डिजिटल भुगतान करने पर सीधी 3% छूट और आर-वालेट से भुगतान करने पर 3% कैशबैक मिलेगा. इस प्रकार रेलवन ऐप पर किसी भी माध्यम से डिजिटल भुगतान द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने पर यात्रियों को लाभ सुनिश्चित होगा. 

क्‍यों दिया जा रहा है ये ऑफर? 

इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को डिजिटल माध्यम से टिकट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना और नकद लेन-देन को कम करना है. इस योजना से डिजिटल टिकटिंग को व्यापक बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी.

रेलवन एप एक ही मंच पर आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस, कोच पोजिशन, भोजन बुकिंग, शिकायत/सुझाव, पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं देता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RailOne App, RailOne App Features, RailOne App Login, RailOne App News, Online Train Ticket Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com