विज्ञापन

मिलावटी, गंदा खाना बनाने वालों की अब खैर नहीं, FSSAI के इस ऐप पर 1 फोटो अपलोड करते ही होगा तगड़ा एक्शन

खराब क्वालिटी और मिलावटी भोजन को लेकर FSSAI ने सख्ती बढ़ा दी है. अब Food Safety Connect ऐप के जरिए आम जनता भी किसी भी होटल, रेस्तरां या स्ट्रीट फूड स्टॉल की शिकायत सीधे दर्ज करा सकती है. जानिए क्या है पूरा प्रोसेस.

मिलावटी, गंदा खाना बनाने वालों की अब खैर नहीं, FSSAI के इस ऐप पर 1 फोटो अपलोड करते ही होगा तगड़ा एक्शन
आम नागरिकों को गंदे और मिलावटी खाने की शिकायत के लिए Food Safety Connect ऐप लॉन्च हुआ है.
NDTV

सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक, हमें कई ऐसे केस देखने को मिलते हैं, जहां होटल में या ऑनलाइन ऑर्डर के समय पुराना, खराब क्वालिटी वाला खाना डिलीवर होता है. अमूमन लोग ऐसी स्थिति में रेस्तरां मैनेजर से बहस करके छोड़ देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडियाने मिलावटखोरों और गंदा खाना खिलाने वाले होटल-ढाबा मालिकों पर शिकंजा कसने के लिए डिजिटल कदम उठाया है. एफएसएसएआई ने नागरिकों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए फूड कनेक्ट सेफ्टी ऐप लॉन्च किया है.

क्या है Food Safety Connect ऐप?

FSSAI के अनुसार देश के हर नागरिक को बिना किसी मिलावट के और ताजा खाना मिले, इसके लिए Food Safety Connect ऐप को पेश किया है. अगर आपको किसी बड़े होटल, रेस्तरां, लोकल ढाबे या किसी स्ट्रीट फूड स्टॉल पर भी गंदगी दिखती है, तो आप इस ऐप से सीधे सरकार को शिकायत कर सकते हैं.

कौन-कौन सी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं?

  • इस ऐप के जरिए एक नहीं बल्कि कई तरह की शिकायत दर्ज करा सकते हैं. मसलन, 
  • अगर खाने में मिलावट का शक हो या वो खाने लायक ना हो, तो तुरंत शिकायत करें.
  • अगर किसी रेस्तरां की किचन गंदी है, वहां मक्खियां-कॉकरोच हैं, तो उसकी फोटो अपलोड कर सकते हैं.
  • अगर खाना बनाने या परोसने वाला स्टाफ बिना ग्लव्स, गंदे हाथों से काम कर रहा है, तो उसकी रिपोर्ट कर सकते हैं.
  • साथ ही शिकायत के साथ आप मौके की फोटो और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी अटैच कर सकते हैं.

कैसे इस नए एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें?

  • शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में Food Safety Connect ऐप इंस्टॉल करें और इसे ओपन करें
  • कहीं भी गंदगी या खराब खाना दिखे, तो ऐप के जरिए उसकी एक साफ फोटो लें
  • घटना की जगह यानी होटल/ढाबे का नाम और पता दे कर और शिकायत का टाइप चुनकर सब्मिट कर दें
  • आपकी शिकायत सीधे उस एरिया के फूड सेफ्टी ऑफिसर के डिजिटल डैशबोर्ड पर पहुंच जाएगी

ऐप के आने के बाद फायदे होंगे?

इस ऐप के जरिए मिलावटी और गंदा खाना बेचने वालों पर अब बहुत तेजी से कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, जब होटल, रेस्तरां और फूड स्टॉल वालों को पता होगा कि हर ग्राहक की नजर उन पर है, तो वो सफाई से खाना बनाएंगे. साथ ही जब सरकार के साथ आम नागरिक मिलकर इस समस्या से लड़ेगा तो देश का फूड सेफ्टी इकोसिस्टम मजबूत होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com