विज्ञापन

FSSAI का बड़ा एक्शन, Westend Agro Products का फूड लाइसेंस किया गया सस्पेंड

इस कंपनी को खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, FSSAI ने कंपनी का लाइसेंस किया सस्पेंड.

FSSAI का बड़ा एक्शन, Westend Agro Products का फूड लाइसेंस किया गया सस्पेंड
फूड सेफ्टी से खिलवाड़ पड़ा भारी.
NDTV

अगर आप बाजार से पैक किया हुआ सामान खरीदते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. खाने-पीने की चीजों में मिलावट और गड़बड़ी रोकने के लिए FSSAI ने एक बड़ी कंपनी पर कड़ा एक्शन लिया है. FSSAI ने नियमों का उल्लंघन करने पर M/s Westend Agro Products Pvt. Ltd. का स्टेट फूड लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

जांच के दौरान कंपनी के ठिकाने पर ऐसी कई गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं, जो सीधी आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही थीं. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि पूरा मामला क्या है और कंपनी पर क्या-क्या आरोप लगे हैं.

​जांच में सामने आई ये बड़ी गड़बड़ियां-

​1. डेट में हेरफेर और फर्जी लेबल-

कंपनी के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वे खाने-पीने की चीजों के पैकेट पर छपी मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग की तारीख को बदल रहे थे. गलत लेबल लगाकर बाजार में मिसब्रांडेड सामान बेचा जा रहा था. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. एक ही छत के नीचे दो कंपनियां- 

जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक ही जगह से दो अलग-अलग कंपनियां काम कर रही थीं M/s मेसर्स वेस्टएंड एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड. और M/s वेस्टएंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड.

​3. डेट बदलने का सामान बरामद-

जांच के दौरान कई ऐसे प्रोडक्ट मिले जिन पर एक्सपायरी डेट, बनाने की तारीख और बैच नंबर बदले गए थे. इतना ही नहीं, पैकेट पर छपी जानकारी को मिटाने और नई डेट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग मशीन, स्टैंप, केमिकल और बाकी सामान भी मौके से जब्त किया गया है.

​4. ऑर्गेनिक के नाम पर झूठे दावे-

कंपनी के पास से ऐसे पैकेजिंग रैपर और लेबल मिले हैं, जिन पर झूठे और भ्रामक दावे किए गए थे. इनमें खुद को ऑर्गेनिक बताने वाले दावे भी शामिल हैं, जो अब जांच के घेरे में हैं.

​5. सेहत के लिए खतरा-

FSSAI के मुताबिक जानबूझकर पैकेट पर गलत जानकारी देना और पुरानी चीजों को नया बनाकर बेचना सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है. इसलिए पहली नज़र में कंपनी के इन फूड्स को बिल्कुल असुरक्षित माना गया है.

​अब आगे क्या होगा?

​लाइसेंस सस्पेंड होने की वजह से Westend Agro अब अपना काम या कारोबार सामान्य रूप से नहीं चला सकेगी. FSSAI के नियमों के मुताबिक मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है. अगर जांच में सारे आरोप सही साबित होते हैं, तो कंपनी पर भारी जुर्माना लग सकता है, लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द हो सकता है और कोर्ट कचहरी की सख्त कार्रवाई भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- जब बारिश और भूख दोनों साथ आएं, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 फ्राइड स्नैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FSSAI Action, FSSAI Food Inspections, FSSAI License Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com