विज्ञापन

यूपी सरकार दिवाली पर फ्री में दे रही है गैस सिलेंडर; लाभ लेने के लिए फटाफट करें ये काम, वरना रह जाएंगे खाली हाथ

Diwali free gas cylinder kab milega: दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ देगी. सिलेंडर के पैसे अक्टूबर से दिसंबर के बीच सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे. इसके लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, ताकि गरीब परिवारों में स्वच्छ ईंधन पहुंच सके.

यूपी सरकार दिवाली पर फ्री में दे रही है गैस सिलेंडर; लाभ लेने के लिए फटाफट करें ये काम, वरना रह जाएंगे खाली हाथ
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंड
NDTV
  • UP सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिवाली के मौके पर गैस सिलेंडर का पैसा बैंक खाते में देगी.
  • मुफ्त सिलेंडर का लाभ पाने के लिए अक्टूबर से दिसंबर के बीच गैस सिलेंडर खरीदना और पूरा भुगतान करना आवश्यक है.
  • लाभार्थियों का ई केवाईसी अपडेट होना और बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सक्रिय होना जरूरी है.

Diwali free gas cylinder kaise milega: दिवाली के खास मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार की फ्री गैस सिलेंडर योजना के तहत इस बार भी उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा. हालांकि, इसका फायदा उठाने के लिए ई केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना बेहद जरूरी है. दरअसल, सरकार गैस सिलेंडर फ्री में न देकर अक्टूबर से दिसंबर तक गैस खरीदने वालों का पैसा उनके बैंक अकाउंट में भेजेगी. इसलिए, इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ता का ई केवाईसी होना बेहद जरूरी है. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है, जिससे गरीब परिवारों के घरों में दीये के साथ-साथ चूल्हा भी जल सके. सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर में खुशियों की रोशनी और रसोई में धुएं की समस्या को पूरी तरह खत्म करके स्वच्छ ईंधन पहुंचाना है.

दिवाली पर ऐसे मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

  • उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन होना चाहिए.
  • अक्टूबर से दिसंबर के बीच गैस सिलेंडर बुक करना होगा.
  • इस सिलेंडर के लिए पूरे पैसे देने होंगे. 
  • बाद में पूरा पैसा उपभोक्ता के बैंक खाते में वापस आजाएगा. 
  • इसके लिए बैंक खाते में DBT  का सक्रिय होना जरूरी है.
  • गैस कनेक्शन का eKYC अपडेट होना भी जरूरी है.

इसलिए जरूरी है eKYC 

अगर आप भी उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले eKYC प्रक्रिया को पूरी करना जरूरी है. दरअसल, कई बार तकनीकी कारणों या दस्तावेजों की कमी की वजह से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में रुकावट आ जाती है. इसलिए समय रहते कुछ जरूरी बातों की जांच जरूर कर लें.

  •  आपकी गैस कनेक्शन की स्थिति क्या है यानी एक्टिव है या बंद हो चुका है. 
  •  आपकी eKYC पूरी तरह अपडेट है या नहीं, अगर नहीं है तो फटाफट करा लें. 
  •  आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक है या नहीं.
  •  आपका बैंक खाता सक्रिय स्थिति में है या नहीं.

ऐसे कराएं eKYC 

  • अपने नजदीकी गैस वितरक या एजेंसी के कार्यालय पर जाएं.
  • वहां अपना आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा करें.
  • बायोमेट्रिक या अन्य माध्यम से अपनी eKYC प्रक्रिया को पूरा करवाएं.
  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको बिना किसी रुकावट के मुफ्त सिलेंडर का लाभ मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर में 1 नवंबर से बदलेगा दर्शन और आरती का समय, जानें सर्दी में रामलला दर्शन का नया टाइमटेबल

अगर अभी तक आपने अपनी eKYC नहीं करवाई है, तो किसी भी प्रकार की देरी किए बिना अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें और आवश्यक जानकारी प्राप्त करें. इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने आसपास के हर उज्ज्वला लाभार्थी तक जरूर शेयर करें, ताकि कोई भी इस योजना के लाभ से वंचित न रह सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Date And Time, Free Gas Cylinder, Free Gas Cylinder Booking, Free Gas Cylinder On Diwali, Free Gas Cylinders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com