- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचुर गांव में रहता है
- सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे और 2020 में उनकी मृत्यु हुई थी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया. वह उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल जिले के पंचुर गांव में रहती थीं. साल 2020 में उनके पिता का निधन हुआ था. सीएम योगी का पूरा परिवार उत्तराखंड के पौड़ी के पंचुर गांव में ही रहता है. बात अगर परिवार के सदस्यों की करें तो सीएम योगी सात भाई-बहन हैं.उनकी तीन बड़ी बहनें और एक बड़े भाई हैं. दो भाई सीएम योगी से छोटे हैं.
सीएम योगी की मां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का नाम सावित्री देवी था. वह एक गृहणी थीं. 91 साल की उम्र में उनका 20 नवंबर को पौड़ी के गांव पंचुर में निधन हो गया
सीएम योगी के पिता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट था. वह वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे. 20 अप्रैल 2020 को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था.
सीएम योगी के भाइयों का नाम
मानवेंद्र मोहन बिष्ट - बड़े भाई-कॉलेज में नौकरी
शैलेंद्र मोहन बिष्ट-छोटे भाई- भारतीय सेना में सूबेदार
महेंद्र सिंह बिष्ट- छोटे भाई- स्कूल-कॉलेज में नौकरी
सीएम योगी की बहनों के नाम
शशि देवी- बड़ी बहन- दुकान चलाती हैं
पुष्पा देवी- गृहणी
कौशल्या देवी- गृहणी
सीएम योगी की बड़ी बहन शशि उत्तराखंड के गांव में एक छोटी सी दुकान चलाती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह मेहनत करके अपना गुजारा करती हैं. वही सीएम योगी भी एक इंटरव्यू के दौरान कह चुके हैं कि वह मेहनत और स्वावलंबन में विश्वास रखते हैं. उनकी बहन अपनी जीविका कमाने के लिए मेहनत करती हैं. वहीं उनकी दूसरी बहन गाजियाबाद में रहती हैं.
\
ये भी पढ़ें-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पौड़ी के पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं