बस, ट्रेन हो या फ्लाइट पैसेंजर्स के बीच टिकट को लेकर हर जगह अलग-अलग तरह की समस्याएं आती रहती हैं. इनमें सबसे बड़ा सवाल टिकट कैंसल करने पर रिफंड से जुड़ा होता है. खासकर, फ्लाइट में यह सवाल दो तरफा हो जाता है. पहला, अगर फ्लाइट कैंसल हुई और अगर पैसेंजर ने खुद टिकट कैंसल करवाया तो रिफंड कितना, कब और कैसे मिलता है? आइए, विस्तार से इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं. एक-एक कर फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन रिफंड (Flight Cancellation Refund) से जुड़ी पॉलिसी (Flight Cancellation Policy), प्रोसेस और ऑनलाइन स्टेप्स के बारे में जानते हैं.
फ्लाइट के महंगे टिकट रिफंड को लेकर पैसेंजर्स को ज्यादा चिंता
फ्लाइट में सफर करना बस और ट्रेन के मुकाबले ज्यादा तेज, सुरक्षित और आरामदेह होने की वजह से महंगा भी होता है. इसलिए लंबी दूरी तय करने के लिए इसे पहली प्राथमिकता पर रखने वाले पैसेंजर्स को टिकट रिफंड (Flight Ticket Refund policy)की चिंता भी ज्यादा सता सकती है. फ्लाइट में यात्रियों के सामान के वजन को लेकर भी सख्त नियम होते हैं. निर्धारित वजन से ज्यादा होने पर अतिरिक्त चार्ज भी चुकाना पड़ता है. तमाम तरह की फॉर्मलिटीज के बावजूद ज्यादातर पैसेंजर्स के मन में टिकट रिफंड (Flight Refund Rules)को लेकर सवाल बना ही रहता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयरलाइन टिकट कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड जुड़े नियम और शर्तें
टिकट कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड के लेकर अगल-अलग एयरवेज और एयरलाइन के नियम और उनकी शर्तें भी अलग-अलग होती हैं. डीजीसीए के निर्देशों के मुताबिक फ्लाइट कैंसिल होने की सूरत में एयरलाइन को पैसेंजर की सुविधा के हिसाब से टिकट रिशिड्यूल करने और उनकी सुविधाओं का ख्याल रखना पड़ता है. पैसेंजर्स ने इनकार किया तो उनके टिकट के पूरे पैसे रिफंड करने होते हैं. हालांकि, ऐसी नौबत कम ही आती है, लेकिन कई बार एयरलाइन वाले इसमें कुछ हल्के चार्ज भी काट लेते हैं.
क्या हैं टिकट कैंसिलेशन के चार्ज और रिफंड के जरूरी नियम?
दूसरी ओर, अगर आपने फ्लाइट टिकट कैंसल करवाया तो रिफंड के अलग नियम हैं. डोमेस्टिक एयरलाइंस के नियमों के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरने से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पूरा रिफंड मिलने की बात कही जाती है. उड़ान से 3 दिन पहले टिकट कैंसल करने पर करीब 3000 रुपए का चार्ज लगता है. वहीं, 3 दिन से लेकर फ्लाइट की उड़ान वाले दिन तक टिकट कैंसिलेशन पर यह चार्ज बढ़कर 3500 रुपए हो जाता है.
हालांकि, कई एयरलाइन वाले टिकट कैंसिलेशन (Airlines Cancellation and Refund Policy) को लेकर एक खास ऑप्शन भी देते हैं, जिसके तहत बुकिंग के वक्त ही तय चार्ज चुका देने से कैंसिलेशन पर पूरा रिफंड मिलता है.
ऑनलाइन टिकट कैंसल करवाने और रिफंड पाने का तरीका
ऑनलाइन फ्लाइट टिकट कैंसल (Flight Cancellation Refund Process) करवाने के लिए सबसे पहले एयरलाइन या जिससे टिकट बुकिंग करवाई गई है उस एप या साइट पर लॉग-इन करना होता है. इसके बाद माय बुकिंग या माय ट्रिप्स सेक्शन में क्लिकर अपने टिकट की पूरी डिटेल्स देखने के बाद कैंसिल का ऑप्शन चुनना होता है. कैंसल क्लिक करने के बाद रिफंड की पूरी ब्रेक-अप डिटेल दिखती है. इसमें एप के कैंसिलेशन चार्ज (Flight Cancellation Charges)भी शामिल होते हैं. इस जानकारी को देखने के बाद ओके का बटन क्लिक करते ही पॉप-अप में रिफंड मिलने के डेडलाइन बता दी जाती है. तय दिनों में उसी अकाउंट में पैसे आ जाते हैं जिससे टिकट बुक करवाया गया होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं