विज्ञापन

Muhurat Trading 2026: दिवाली पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? 8 नवंबर को कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल

Diwali Muhurat Trading 2026: NSE और BSE 8 नवंबर को दिवाली के पावन अवसर पर मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलेंगे. जानें प्री-ओपन, सामान्य ट्रेडिंग की टाइमिंग और नवंबर के शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

Muhurat Trading 2026: दिवाली पर शेयर बाजार खुलेगा या बंद रहेगा? 8 नवंबर को कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूल
इस साल बदल जाएगी मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग, जानें कब कर सकते हैं निवेश का श्री गणेश
NDTV इंडिया

दिवाली के मौके पर हर साल शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग होती है. इस बार भी निवेशकों को इस खास सेशन में शेयर खरीदने और बेचने का मौका मिलेगा. दिवाली से कापी पहले ही पहले NSE और BSE ने मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 की तारीख और टाइमिंग का ऐलान कर दिया है. इस बार रविवार, 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजन के मौके पर शेयर बाजार में कुछ घंटों के लिए कारोबार होगा. ऐसे में अगर आप भी दिवाली के दिन निवेश का श्रीगणेश करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कब खुलेगा बाजार, कितने बजे शुरू होगी ट्रेडिंग और क्या रहेगा पूरा शेड्यूल..

8 नवंबर को खुलेगा शेयर बाजार या रहेगा बंद?

आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार में कारोबार नहीं होता है, लेकिन इस बार दिवाली रविवार को पड़ रही है. ऐसे में NSE और BSE रविवार, 8 नवंबर 2026 को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे. बीते महीने दोनों एक्सचेंज ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी. हालांकि, यह सामान्य कारोबारी दिन की तरह पूरे दिन नहीं, बल्कि कुछ घंटों का खास ट्रेडिंग सेशन होगा.

कितने बजे शुरू होगी मुहूर्त ट्रेडिंग?

NSE के मुताबिक, मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत दोपहर 2:05 बजे प्री-ओपन सेशन से होगी. इसके बाद दोपहर 2:20 बजे से सामान्य ट्रेडिंग शुरू होगी, जो 3:30 बजे तक चलेगी. प्री-ओपन सेशन में ऑर्डर डालने का समय 2:05 से 2:15 बजे तक होगा. इसके बाद ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कन्फर्मेशन की प्रक्रिया 2:17 बजे तक चलेगी. 2:20 बजे तक बफर पीरियड रहेगा.

Muhurat Trading 2026:ये रहा पूरा शेड्यूल

एक्सचेंज ने मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए अलग-अलग सेशन की टाइमिंग भी तय की है...

  • ट्रेडिंग मेंबर्स लॉग इन: दोपहर 1:15 से 1:50 बजे तक
  • ब्लॉक डील सेशन: दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक
  • प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक
  • नॉर्मल मार्केट ट्रेडिंग: दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक
  • पीरियॉडिक कॉल ऑक्शन: दोपहर 2:25 से 3:20 बजे तक
  • CAS सिक्योरिटीज की ट्रेडिंग: दोपहर 3:15 बजे तक
  • क्लोजिंग ऑक्शन: दोपहर 3:15 से 3:35 बजे तक
  • नॉन-CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
  • CAS सिक्योरिटीज का क्लोजिंग बफर: दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक
  • पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 से शाम 4 बजे तक

इसके अलावा, IPO और दोबारा लिस्ट होने वाली कंपनियों के लिए स्पेशल प्री-ओपन सेशन दोपहर 2:05 से 2:50 बजे तक होगा. इन शेयरों में सामान्य बाजार के दौरान 3:05 से 3:30 बजे तक कारोबार किया जा सकेगा. कॉल ऑक्शन इलिक्विड सेशन 2:25 से 3:10 बजे तक होगा, जबकि ट्रेड में बदलाव की आखिरी समयसीमा 4:15 बजे तय की गई है.

किन सेगमेंट में कर सकेंगे ट्रेडिंग?

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार किया जा सकेगा. इस दौरान ऑर्डर डालने, बदलने और कैंसिल करने की सुविधा भी तय नियमों के मुताबिक मिलेगी. एक्सचेंज ने यह भी साफ किया है कि इस सेशन में होने वाले सभी ट्रेड पर सामान्य कारोबारी दिन की तरह सेटलमेंट  लागू होगी.

नवंबर में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

इस महीने दिवाली के अलावा नवंबर में 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा.इसके बाद 24 नवंबर को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर NSE और BSE में कारोबार नहीं होगा.

वहीं, शनिवार 7, 14, 21 और 28 नवंबर को बाजार साप्ताहिक छुट्टी के चलते बंद रहेगा. रविवार 15, 22 और 29 नवंबर को भी सामान्य कारोबार नहीं होगा. हालांकि, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलेगा.

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग और क्यों है खास?

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की पुरानी परंपरा है. दिवाली के दिन होने वाला यह खास सेशन नए हिंदू कैलेंडर वर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस बार नया संवत 2083 शुरू होगा. मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में शेयर खरीदने से सालभर समृद्धि और आर्थिक तरक्की आती है. इसी वजह से कई निवेशक इस दिन अपनी पहली खरीदारी करते हैं.

यह भी पढ़ें | Gold-Silver Price: धनतेरस-दीवाली से पहले सोना ₹1.40 लाख से भी सस्ता, चांदी 4000 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muhurat Trading 2026, Muhurat Trading Session On Diwali, Muhurat Trading Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com