दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए नई नीति पर काम किया जा रहा है. इसके तहत पुराने और ज्यादा धुआं देने वाले कमर्शियल वाहनों हटाने की तैयारी की जा रही है. जबकि पुराने वाहनों की जगह पर कम प्रदूषण करने वाले गाड़ियों को लाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 'परिवर्तन योजना' को लागू करने की मंजूरी दे दी है. इसके साथ एनसीआर में भी इस अभियान को लेकर अपील की जा रही है. परिवर्तन योजना के तहत पुराने कमर्शियल वाहन की पहचान की जा रही है. इसमें करीब 78 हजार वाहन जो BS-3 और BS-4 कैटगरी है उनकी पहचान की गई है.
सरकार की योजना के तहत पुराने BS-3 और BS-4 वाहनों के स्कैप कराकर नए BS-6, CNG या इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए वाहन मालिकों को आर्थिक प्रोत्साहन देने की तैयारी है. हालांकि यह योजना वाहन मालिकों पर थोपी नहीं जा रही है यानी वाहनों को बदलने के लिए जबरदस्ती नहीं की जाएगी. इस योजना में केंद्र सरकार भी साथ देने वाली है. सरकार का मकसद अगले सर्दियों के मौसम से पहले ट्रकों और बसों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है.
गाड़ी बदलने पर नए वाहनों पर 10 साल तक टैक्स माफ
पुराने गाड़ियों को स्क्रैप कराने के बाद नए वाहन खरीदने पर वाहन मालिक को कई फायदे दिए जाएंगे. इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि पुराने वाहन हटाकर नए वाहनों को लेने पर 10 साल के लिए मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क पर 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके साथ ही गाड़ियां खरीदने के लिए नए लोन पर 5 फीसदी ब्याज की सब्सिडी दी जाएगी. इसके अलावा गाड़ी बनाने वाली कंपनी जो योजना में शामिल हैं वह 8 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देंगे. इस योजना में पात्र वाहनों को Fuel Voucher या उसके रियायती मूल्य के बराबर एकमुश्त फायदा दिया जाएगा.
अगर कोई नया इलेक्ट्रिक गाड़ी न खरीद कर पुराना इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उसे 10 सालों के लिए मोटर वाहन टैक्स 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी. जबकि 5 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी और फ्यूज वाउचर के बराबर एकमुश्त लाभ मिलेगा.
क्या है परिवर्तन स्कीम?
'परिवर्तन योजना' (PARIVARTAN) के तहत दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्ट से होने वाले वायु प्रदूषण और नेटवर्क एमिशन को कम करने के लिए वाहनों के तेजी से नवीनीकरण और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम है. इसके योजना का मकसद है पुराने कमर्शियल वाहनों जिनमें BS-IV और उससे पुराने ट्रक और बसें शामिल हैं, उनको BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलना है.
यह भी पढ़ेंः दिल्ली का यह इलाका हो रहा है सिग्नल फ्री, 20 मिनट का सफर घटकर हो जाएगा 5 मिनट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं