विज्ञापन

दीवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट

त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिमी रेलवे (Western Railway) ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली 6 जोड़ी विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि को नवंबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट और पीआरएस काउंटरों पर शुरू हो चुकी है. जानिए ट्रेनों के नंबर, चलने के दिन और रूट की पूरी डिटेल.

दीवाली-छठ के बाद भी इस तारीख तक चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग भी हुई शुरू, जल्दी रिजर्व कर लें अपनी सीट
मुंबई से अहमदाबाद और इंदौर रूट की 6 विशेष ट्रेनें नवंबर तक बढ़ीं, देखें टाइमिंग, रूट और शेड्यूल
NDTV

Diwali and Chhatt Special Trains Route:  आने वाले त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, मुंबई सेंट्रल (Mumbai Central) से अहमदाबाद और इंदौर (Indore) के बीच चलने वाली 3 जोड़ी यानी कुल 6 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रेलवे की ओर से साझा की गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह विस्तार 25 से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा. इससे मुंबई से मध्य प्रदेश और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी.

यहां देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट और शेड्यूल 

ट्रेन नंबररूटचलने का दिन बढ़ाई गई आखिरी तारीख
09087मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद स्पेशलसाप्ताहिक (बुधवार)25 नवंबर 2026
09088अहमदाबाद – मुंबई सेंट्रल स्पेशलसाप्ताहिक (गुरुवार)26 नवंबर 2026
09079मुंबई सेंट्रल – इंदौर स्पेशलद्वि-साप्ताहिक (रविवार व मंगलवार)29 नवंबर 2026
09080इंदौर – मुंबई सेंट्रल स्पेशलद्वि-साप्ताहिक (सोमवार व बुधवार)30 नवंबर 2026
09085मुंबई सेंट्रल – इंदौर स्पेशलद्वि-साप्ताहिक (सोमवार व शुक्रवार)27 नवंबर 2026
09086इंदौर – मुंबई सेंट्रल स्पेशलद्वि-साप्ताहिक (मंगलवार व शनिवार)28 नवंबर 2026

मुंबई सेंट्रल – अहमदाबाद स्पेशल 

  1.  ट्रेन सं. 09087 (मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद): यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चलेगी और इसके फेरे 25 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं.
  2.  ट्रेन सं. 09088 (अहमदाबाद से मुंबई सेंट्रल): वापसी दिशा में यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी, जिसे 26 नवंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है.

मुंबई सेंट्रल-इंदौर रूट पर चलने वाली 2 जोड़ी वीकली ट्रेनें 

इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दो अलग-अलग विशेष ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा. 

  •  09079 (मुंबई सेंट्रल से इंदौर): यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और मंगलवार को चलेगी और 29 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी.
  •  09080 (इंदौर से मुंबई सेंट्रल): वापसी में प्रत्येक सोमवार और बुधवार को 30 नवंबर 2026 तक चलेगी.
  •  09085 (मुंबई सेंट्रल से इंदौर): यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 27 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी.
  •  09086 (इंदौर से मुंबई सेंट्रल): वापसी दिशा में प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 28 नवंबर 2026 तक चलेगी.

यह भी पढ़ें-  दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट सीट कर लें बुक

बुकिंग प्रक्रिया और स्पेशल किराया लागू

पश्चिमी रेलवे के अनुसार, इन सभी विस्तारित ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है. यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप या रेलवे स्टेशन स्थित PRS यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटरों से रिजर्वेशन करा सकते हैं. ये सभी सेवाएं स्पेशल ट्रेनों के रूप में ही संचालित होंगी और इन पर विशेष किराया लागू रहेगा. इन ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की सटीक जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे के आधिकारिक पूछताछ पोर्टल या NTES App का उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रेलवे ने रद्द की 42 ट्रेनें और 25 का बदला रूट, क्या आपकी ट्रेन भी है शामिल? फटाफट चेक करें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Special Train, Mumbai Central Division, Mumbai Central To Indore, Diwali Special Trains, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com