विज्ञापन

जयपुर मेट्रो में रूसी महिला ने पहली बार रखा कदम, फटी रह गई आंखें; बोली- ये तो बिल्कुल दुबई जैसी है

जयपुर मेट्रो का शानदार स्टेशन देखकर रूसी ब्लॉगर वेरा को सीधे दुबई की याद आ गई. सफर खत्म होने के बाद उन्होंने इस मेट्रो को जो रेटिंग दी है, उसे सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा.

जयपुर मेट्रो में रूसी महिला ने पहली बार रखा कदम, फटी रह गई आंखें; बोली- ये तो बिल्कुल दुबई जैसी है
रूसी टूरिस्ट ने भारत की मेट्रो की दुबई से तारीफ कर दी.

Viral video: जयपुर की सड़कों पर गाड़ियों का शोर और हवा महल की खूबसूरती तो आपने बहुत देखी होगी, लेकिन आज बात गुलाबी नगरी की रफ्तार यानी जयपुर मेट्रो की. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है. भारत में रह रहीं रूसी ट्रैवल ब्लॉगर वेरा प्रोकोफेवा ने जब पहली बार जयपुर मेट्रो की सवारी की, तो वह इसकी मुरीद हो गईं. उन्होंने इस सफर को पूरे 10 में से 10 नंबर दिए हैं. वेरा अपनी एक सहेली के साथ हवा महल के पास वाले मेट्रो स्टेशन जाने के लिए निकली थीं. 

स्टेशन में कदम रखते ही वहां के चमकते प्लेटफॉर्म और मॉडर्न इंतजामों को देखकर वेरा के मुंह से निकला, "वाह! बेहद शानदार." उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की तुलना सीधे दुबई मेट्रो से कर दी. वेरा ने कहा कि जयपुर मेट्रो का यह सफर उन्हें बिल्कुल यूएई के हाई-टेक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जैसा लगा. 

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर आया, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी इस विदेशी मेहमान पर दिल खोलकर प्यार बरसाया. कोई उन्हें 'पधारो म्हारे देस' कहकर राजस्थान की मेहमाननवाजी का अहसास करा रहा है, तो कोई उन्हें दिल्ली मेट्रो और देश की हाई-स्पीड रैपिड रेल का सफर करने का न्योता दे रहा है. 

यह भी पढ़ें : मुंबई आई भारतीय लड़की 15 दिन में लौटी दुबई, बोली- यहां गुजारा करना नामुमकिन है


एक यूजर ने लिखा, "भारत की असली और खूबसूरत तस्वीर दिखाने के लिए आपका शुक्रिया, वरना आजकल कई विदेशी सिर्फ कमियां ही ढूंढते हैं." वैसे, वेरा के लिए जयपुर कोई नया नहीं है. इससे पहले भी हवा महल के पास की भारी भीड़-भाड़ वाली सड़क को देसी अंदाज में पार करने का उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. लेकिन इस बार तो जयपुर मेट्रो की चमचमाती रफ्तार ने विदेशी गोरी का दिल सचमुच जीत लिया है.

यह भी पढ़ें : देश की सबसे छोटी ट्रेन यात्रा, 3 KM का सफर सिर्फ 7 मिनट में; किराया जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें : गरीबों के मसीहा बने अहमदाबाद के 81 साल के डॉक्टर, मरीज की सैलरी से तय होती है फीस; चेकअप की रेट लिस्ट वायरल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russian Travel Vlogger, Jaipur Metro, Jaipur Metro Viral Video, Russian Woman In Jaipur, Hawa Mahal Free Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com