- बिहार में पहले चल रही 4 स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया गया है.
- पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, रक्सौल के यात्रियों को होगा फायदा
- स्पेशल ट्रेन अक्टूबर से लेकर नवंबर 2026 तक चलाए जाएंगे.
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व को लेकर यात्री लगातार टिकट बुकिंग कर रहे हैं. बुकिंग को देखते हुए यात्रियों को भीड़ बढ़ने वाली है. ऐसे में रेलवे ने इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी है. रेलवे लगातार भीड़ भार वाले रूट में लगातार स्पेशल ट्रेन का ऐलान कर रही है. साथ ही स्पेशल ट्रेन जो पहले चलाई गई है उनका विस्तार किया जा रहा है. बिहार में रेल प्रशासन द्वारा पूर्व से चलाई जा रही 4 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. ये सभी ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय-सारणी, मार्ग और कोच संयोजन के अनुसार ही संचालित होंगी.
ट्रेन नंबर 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल
यह ट्रेन फतुहा के रास्ते पटना और इसलामपुर के बीच सप्ताह में 03 दिन चलायी जा रही है. ट्रेन नंबर 03297/03298 पटना-इसलामपुर-पटना स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में 26 फेरों हेतु विस्तार किया जा रहा है. अब 03297 पटना-इसलामपुर स्पेशल पटना से 1 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह अब 03298 इसलामपुर-पटना स्पेशल इसलामपुर से 02 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं सोमवार को परिचालित की जाएगी.
ट्रेन संख्या 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर स्पेशल
यह ट्रेन सुपौल-सहरसा- सिमरी बख्तियारपुर-मानसी-खगड़िया-सबदलपुर-मुंगेर-सुलतानगंज-भागलपुर-बांका के रास्ते राघोपुर और देवघर के बीच प्रतिदिन चलायी जा रही है. इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में 61 फेरों का विस्तार किया जा रहा है. अब यह स्पेशल राघोपुर एवं देवघर से 01 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन परिचालित की जाएगी.
ट्रेन संख्या 03216/03215 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल
यह ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-खगड़िया-मानसी-सहरसा-दौरम मधेपुरा-बनमनखी के रास्ते पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच सप्ताह में 05 दिन चलायी जा रही. इस स्पेशल के परिचालन अवधि में 32 फेरों का विस्तार किया जा रहा है. अब गाड़ी सं. 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल पाटलिपुत्र से 18 अक्टूबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक बुधवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी सं. 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल पूर्णिया कोर्ट से 19 अक्तूबर 2026 से 01 नवंबर 2026 तक गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जाएगी.
ट्रेन नंबर 05543/05544 रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल
यह ट्रेन सिकटा के रास्ते रक्सौल और नरकटियागंज के बीच सप्ताह में 02 दिन चलायी जा रही. रक्सौल-नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल के परिचालन अवधि में 18 फेरों का विस्तार किया जा रहा है. अब यह स्पेशल रक्सौल एवं नरकटियागंज से 01 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को परिचालित की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः मुंबई-बेंगलुरु के बीच शुरू हुई नई स्पेशल ट्रेन, जानें, स्टॉपेज और इस रूट की खास बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं