विज्ञापन

रेलवे ने रद्द की 42 ट्रेनें और 25 का बदला रूट, क्या आपकी ट्रेन भी है शामिल? फटाफट चेक करें लिस्ट

गणेशोत्सव के बीच पुणे रेल मंडल ने हडपसर और घोरपड़ी के बीच तीसरी लाइन के चालू करने और यार्ड रिमॉडलिंग के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 15 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है. इस दौरान सिद्धेश्वर एक्सप्रेस, इंद्रायणी और डेक्कन एक्सप्रेस सहित कुल 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 25 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. यात्रा पर निकलने से पहले पूरी सूची जरूर जांच लें.

रेलवे ने रद्द की 42 ट्रेनें और 25 का बदला रूट, क्या आपकी ट्रेन भी है शामिल? फटाफट चेक करें लिस्ट
पुणे से चलने वाली 67 ट्रेनें प्रभावित, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 42 ट्रेनें रद्द और 25 का रूट बदला; देखें पूरी सूची
NDTV

Pune Railway Mega Block: मध्य रेलवे (Central Railway) के पुणे रेल मंडल के अंतर्गत यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है. दरअसल, हडपसर और घोरपड़ी (Hadapsar & Ghorpadi) के बीच तीसरी रेल लाइन को शुरू करने और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) से संबंधित काम के लिए 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 15 दिनों का बड़ा मेगा ब्लॉक (Mega Block) लिया जा रहा है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस यार्ड रिमॉडलिंग के काम की वजह से कुल 67 ट्रेनें प्रभावित होंगी. इनमें 42 ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि 25 ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है. गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों के समय अचानक ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, रेलवे प्रशासन का कहना है कि भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और क्षमता बढ़ाने के लिए यह काम आवश्यक है.

ये प्रमुख ट्रेनें भी रहेंगी रद्द

  • सिद्धेश्वर एक्सप्रेस: सोलापुर-सीएसएमटी 3 अक्टूबर को और सीएसएमटी-सोलापुर 4 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
  • नागपुर-पुणे एक्सप्रेस: नागपुर से 2 अक्टूबर को और पुणे से 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी.
  • पुणे-सोलापुर इंटरसिटी सुपरफास्ट: 19 सितंबर से 23 सितंबर तक और फिर 3 तथा 4 अक्टूबर को पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • इंद्रायणी व डेक्कन एक्सप्रेस: सीएसएमटी-पुणे और पुणे-सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस के साथ-साथ डेक्कन एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रद्द रहेंगी.
  • कोयना व मुंबई इंटरसिटी: मुंबई-कोल्हापुर कोयना एक्सप्रेस और पुणे-मुंबई इंटरसिटी 4 अक्टूबर को नहीं चलेंगी.
  • पुणे-दौंड लोकल: पुणे और दौंड के बीच चलने वाली कई लोकल मेमू सेवाएं 4 और 5 अक्टूबर को प्रभावित रहेंगी.

25 ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी

अप्रभावित और वैकल्पिक रूटों से कई लंबी दूरी की गाड़ियां चलाई जाएंगी, ताकि प्रभावित रेलखंडों को बाइपास किया जा सके. रूट बदलकर चलने वाली मुख्य ट्रेनों में पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस, सीएसएमटी-चेन्नई एक्सप्रेस, एनजीएम-वास्को द गामा एक्सप्रेस, सीएसएमटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, पुणे-बनारस एक्सप्रेस, सीएसएमटी-बीदर एक्सप्रेस और एलटीटी-कोयंबटूर एक्सप्रेस शामिल हैं. ट्रेन की सेवाओं के मुताबिक उन्हें अलग-अलग कॉरिडोर से डायवर्ट किया जाएगा. हालांकि, अलग-अलग ट्रेनों के लिए डायवर्जन की तारीखें भिन्न हैं. इनमें से अधिकांश सेवाएं 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच प्रभावित रहेंगी.

मुख्य डायवर्सन रूट 

  •  लोनावाला – कर्जत – पनवेल – कल्याण – इगतपुरी – मनमाड
  •  पुणे – सातारा – मिरज – पंढरपुर – कुर्डूवाडी – सोलापुर
  •  दौंड – अहिल्यानगर – मनमाड – इगतपुरी – कल्याण

रास्ते में ही रोक दी जाएंगी ये ट्रेनें 

कई गाड़ियां अपने तय पूरे रूट पर न चलकर आंशिक रूप से ही संचालित की जाएंगी. इनमें प्रमुख रूप से नीचे दी गई ट्रेनें शामिल हैं. अपने अपने तारीखों के हिसाब से ये ट्रेनें खडकी, दौंड, कुर्डूवाडी, जेजुरी, सातारा और शिवाजीनगर जैसे स्टेशनों पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी या वहीं से शुरू होंगी. 

  • 22944/22943 इंदौर-दौंड एक्सप्रेस
  •  20495/20496 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस
  •  11302/11301 एसबीसी-सीएसएमटी एक्सप्रेस / सीएसएमटी-एसबीसी एक्सप्रेस
  •  17013/17014 केजेडजे-हडपसर एक्सप्रेस
  •  12157/12158 पुणे-सोलापुर एक्सप्रेस
  •  11025/11026 पुणे-अमरावती एक्सप्रेस
  •  11425/11426 पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस
  •  20669 यूबीएल-पुणे एक्सप्रेस
  •  22845/22846 पुणे-हटिया एक्सप्रेस
  •  22171/22172 पुणे-रानी कमलापति एक्सप्रेस
  •  12939/12940 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस
  •  20161/20162 पुणे-जबलपुर एक्सप्रेस
  •  12493/12494 मिरज-एनजीएम एक्सप्रेस

कई ट्रेनों के खुलने के समय में बदलाव

रेल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के खुलने के समय में भी संशोधन किया है. पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस, पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस, पुणे-नागपुर एक्सप्रेस, पुणे-सोलापुर एक्सप्रेस, पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस (12129), पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, पुणे-अजनी एक्सप्रेस और पुणे-एर्नाकुलम एक्सप्रेस मुख्य रूप से समय परिवर्तन से प्रभावित रहेंगी. 

  •  पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस : 21 सितंबर को यह ट्रेन अपने तय समय से 1 घंटा 45 मिनट देरी से, शाम 5 बजे पुणे से रवाना होगी.
  •  पुणे-एरनाकुलम एक्सप्रेस: 4 अक्टूबर को इसके प्रस्थान का समय बदलकर शाम 7:15 बजे कर दिया गया है.
  •  एलटीटी-काकीनाडा पोर्ट एक्सप्रेस: 21 सितंबर को यह ट्रेन दौंड-लोनी सेक्शन में लगभग 1 घंटा 40 मिनट तक नियंत्रित रखी जाएगी.

गणेशोत्सव के लिए 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

मेगा ब्लॉक की वजह से होने वाली असुविधा को देखते हुए और कोकण जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने के लिए मध्य रेलवे ने 34 अतिरिक्त गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 

एलटीटी - मडगांव - एलटीटी स्पेशल: त्योहार के दौरान अतिरिक्त फेरे लगाएगी.

पनवेल - चिपलून - पनवेल स्पेशल: अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए दैनिक विशेष ट्रेन.

 यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार; 10 रेल गाड़ियां हुई रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन भी तो नहीं है लिस्ट में

इस मेगा ब्लॉक से यात्रियों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर यात्रियों का लिए एडवाइजरी जारी है. रेलवे की ओर से कहा गया है कि रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES App या 139 नंबर पर कॉल करके अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें.वहीं, जिन यात्रियों की ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं, वे रेलवे के नियमानुसार पूरा रिफंड क्लेम कर सकते हैं या वैकल्पिक गणपति स्पेशल ट्रेनों में टिकट देख सकते हैं.

 यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट सीट कर लें बुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancelled Trains List, Indian Railways, Train Cancelled, Ganeshotsav 2026, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com