विज्ञापन

Digital Will बनानी है? पहले जान लें ये 6 आसान बातें, बाद में नहीं होगी परेशानी

अब सिर्फ बैंक बैलेंस ही नहीं, बल्कि डिजिटल अकाउंट की भी पहले से प्लानिंग करना जरूरी है. जानिए Digital Will बनाते समय किन 6 आसान बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Digital Will बनानी है? पहले जान लें ये 6 आसान बातें, बाद में नहीं होगी परेशानी
हर पासवर्ड अलग-अलग जगह लिखने की बजाय पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा.
unsplash

आज हमारी जिंदगी का बड़ा हिस्सा मोबाइल और इंटरनेट से जुड़ गया है. ईमेल, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, फोटो, वीडियो और जरूरी दस्तावेज सब कुछ डिजिटल हो गया है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके साथ कुछ हो जाए तो ये सारी जानकारी आपके परिवार तक कैसे पहुंचेगी? यही वजह है कि अब Digital Will बनाना भी जरूरी माना जा रहा है. इसे बनाकर आप पहले से तय कर सकते हैं कि आपके डिजिटल अकाउंट और जरूरी डेटा का आगे क्या होगा. इससे आपके अपनों को बाद में बेवजह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

सबसे पहले एक पूरी लिस्ट बनाएं

सबसे पहले अपने सभी डिजिटल अकाउंट की लिस्ट तैयार करें. इसमें ईमेल, सोशल मीडिया, बैंकिंग ऐप, क्लाउड स्टोरेज, ऑनलाइन वॉलेट और दूसरे जरूरी अकाउंट शामिल करें. इससे आपको भी पता रहेगा कि आपके पास कौन-कौन से डिजिटल अकाउंट हैं.

अपनी इच्छा साफ लिखें सिर्फ अकाउंट की लिस्ट बनाना काफी नहीं है. ये भी लिखें कि आपके बाद किस अकाउंट का क्या करना है. कौन सा अकाउंट बंद करना है, कौन सा परिवार को देना है और कौन सा हमेशा के लिए हटाना है. इससे बाद में किसी तरह का भ्रम नहीं रहेगा.

पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें

हर पासवर्ड अलग-अलग जगह लिखने की बजाय पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. इसमें आपके सभी पासवर्ड एक जगह सुरक्षित रहते हैं. जरूरत पड़ने पर परिवार के भरोसेमंद सदस्य तक इन्हें पहुंचाना भी आसान हो जाता है.

अकाउंट की सेटिंग्स भी देखें

कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अपने अकाउंट से जुड़ी खास सेटिंग्स देते हैं. इनमें आप पहले से तय कर सकते हैं कि लंबे समय तक अकाउंट इस्तेमाल न होने पर क्या किया जाए. इसलिए इन सेटिंग्स को एक बार जरूर देख लें.

समय-समय पर जानकारी अपडेट करें

अगर आपने नया अकाउंट बनाया है, पासवर्ड बदला है या कोई नई डिजिटल जानकारी जोड़ी है तो अपनी Digital Will भी अपडेट करें. पुरानी जानकारी कई बार काम नहीं आती. जहां सुविधा मिले वहां नॉमिनी जरूर जोड़ें. साथ ही एक सुरक्षित जगह पर ये भी लिखकर रखें कि कौन सा अकाउंट किस काम के लिए इस्तेमाल होता है. इससे जरूरत पड़ने पर परिवार को सही जानकारी आसानी से मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें:- अब घर बैठे मिलेगा OPD अपॉइंटमेंट, बस कॉल करें और अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति पाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Digital Will, Digital Will Importance, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com