सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वालों के लिए सबसे बड़ी परेशानी अक्सर ओपीडी पर्चा बनवाने की लंबी लाइन होती है. कई बार मरीजों को डॉक्टर से मिलने से पहले घंटों इंतजार करना पड़ता है. अब इस समस्या को कम करने के लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के करोड़ों लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. नई 'आयुष्मान संपर्क' सेवा के तहत पात्र लाभार्थी घर बैठे फोन कॉल के जरिए अस्पताल में OPD अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे. इससे अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और मरीजों का समय भी बचेगा.
घर बैठे फोन से बुक करें OPD अपॉइंटमेंट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और आसान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. योजना के लाभार्थी टोल-फ्री नंबर 1800-1800-4444 पर कॉल करके अपने लिए ओपीडी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. इससे अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज अपनी जांच और डॉक्टर से मिलने का समय तय कर सकेंगे.
किसको मिलेगा फायदा
इस सुविधा से बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा. कई बार मरीजों को केवल अपॉइंटमेंट लेने के लिए घंटों अस्पतालों में इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया फोन कॉल के जरिए पूरी हो सकेगी.
अब #AyushmanSampark के जरिए #AyushmanBharatYojana के लाभार्थियों को घर बैठे मिलेगा OPD अपॉइंटमेंट.
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) July 4, 2026
📷बस अभी कॉल करें 1800-1800-4444 और अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति पाएं.#Helpline #UttarPradesh #HelplineNumber #AyushmanCard #HealthcareInnovation pic.twitter.com/AdA8AJZAdc
आयुष्मान भारत योजना क्या है?
आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष लाखों रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाता है. नई ओपीडी अपॉइंटमेंट सुविधा से योजना का दायरा और अधिक उपयोगी बनने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में EV सब्सिडी कैसे मिलेगी, कैसे करना है अप्लाई और क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं