विज्ञापन

Digital Door Lock: सुरक्षा में ही ना हो जाए हादसा, स्मार्ट लॉक में ये है इमरजेंसी एग्जिट का सॉल्युशन

इंदौर की घटना ने स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि अगर घर में स्मार्ट लॉक लगवा रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही इमरजेंसी में एग्जिट का सॉल्यूशन क्या होना चाहिए.

Digital Door Lock: सुरक्षा में ही ना हो जाए हादसा, स्मार्ट लॉक में ये है इमरजेंसी एग्जिट का सॉल्युशन
डिजिटल स्मार्ट लॉक
Freepik

Digital Door Lock: इंदौर से बीते बुधवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जहां इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई. यह आग इतनी भीषण थी कि घर में फैल कई और 8 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आग लगने से घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई और घर का डिजिटल स्मार्ट लॉक बंद हो गया. हादसे के दौरान यह लॉक खुला नहीं और लोग अंदर ही फंसे रह गए. ऐसे में अब इस घटना ने स्मार्ट सिक्योरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि अगर घर में स्मार्ट लॉक लगवा रहे हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही इमरजेंसी में एग्जिट का सॉल्यूशन क्या होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: बुक नहीं हो रहा LPG Cylinder? इन नंबर पर कर दें शिकायत, बिना झंझट मिलेगी डिलीवरी

बिजली बंद होने पर बंद हो जाते हैं स्मार्ट लॉक?

बाजार में मिलने वाले अधिकतर स्मार्ट लॉक बैटरी पर चलते हैं, बिजली सप्लाई से नहीं. इसके अलावा यह लॉक टाइप पर भी निर्भर करता है. बेसिक डिजिटल लॉक पावर फेल होने पर काम करना बंद कर सकते हैं. वहीं, बैटरी बैकअप वाले सामान्य रूप से काम करते रहते हैं. 

स्मार्ट लॉक लगवाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

डुअल एक्सेस सिस्टम वाला स्मार्ट लॉक चुनें

घर में हमेशा डुअल एक्सेस सिस्टम वाला स्मार्ट लॉक ही लगवाना चाहिए. इन लॉक में एक मैकेनिकल चाबी होती है, जो इमरेजेंसी में काफी फायदेमंद होती है. इस चाबी को हमेशा अपने पास रखें. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक मैन्युअल एग्जिट जरूर रखें

डिजिटल डोर लॉक पर पूरी तरह निर्भर रहना काफी जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे में घर में हमेशा एक मैनुअल एग्जिट डोर जरूर होना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में अगर डिजिटल लॉक काम न करे, तो आसानी से बाहर निकला जा सके और किसी भी तरह के बड़े हादसे से बचाव हो सके.

फायर अलार्म

डिजिटल स्मार्ट लॉक को घर के फायर अलार्म सिस्टम से जोड़ना बेहद जरूरी होता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि आग लगने की स्थिति में यह लॉक अपने आप खुल जाता है. इससे घर में फंसे लोगों को बाहर निकलने में आसानी होती है और किसी बड़े हादसे से बचा जा सकता है.

रेगुलर टेस्टिंग

घर में डिजिटल स्मार्ट लॉक लगवाने के बाद नियमित रूप से रेगुलर टेस्टिंग की जानी चाहिए. टेस्टिंग के दौरान लॉक की बैटरी और चाबी चेक करें. अगर किसी भी तरह की खराबी नजर आती है, तो उसे तुरंत ठीक करवा दें.

कैसे करें इमरजेंसी एग्जिट?

अगर किसी आपात स्थिति में डिजिटल स्मार्ट लॉक अचानक बंद हो जाए या काम करना बंद कर दे, तो घबराने के बजाय मैनुअल एग्जिट डोर का तुरंत इस्तेमाल करें. यही वजह है कि घर में एक ऐसा दरवाजा होना जरूरी है, जिसे बिना बिजली या तकनीक के आसानी से खोला जा सके. साथ ही, घर के सभी सदस्यों को पहले से ही इमरजेंसी एग्जिट प्लान के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर सभी लोग सही समय पर सुरक्षित बाहर निकल सकें. साथ ही समय-समय पर मॉक ड्रिल भी की जाए, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को भी यह पता हो कि इमरजेंसी में क्या करना है और किस रास्ते से बाहर जाना है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com