Meera Roda minor Rape Case and Migration: मुंबई के मीरा रोड से मानवता को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, यहां एक परिवार अपनी बेटी के पीछे पड़े मनचले की खातिर पलायन को मजबूर हैं. सड़क पर सूटकेस लेकर नए सुरक्षित ठिकाने की तलाश में परिवार भटक रहा है.
दरअसल, नाबालिग लड़की के साथ मोहब्बत की आड़ में बलात्कार के आरोपी सौद ख़ान की धमकियों से परिवार परेशान और ख़ौफ़ज़दा है. हालत ये है कि इस वहशी की धमकियों से तंग आकर 9 मंजिल से छलांग लगाने के बाद कई महीनों तक कोमा में रही नाबालिग बच्ची को अब भी धमकियां मिल रही हैं.
पुलिस की गिरफ्त से बाहर है आरोपी
पीड़ित परिवार ने मीरा रोड पुलिस ने आरोपी सौद ख़ान के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज करा रखा है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं, इस पूरे मामले में मिरारोड डीसीपी राहुल चव्हाण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर हमने मामला दर्ज किया है. आरोपी को इसी साल तड़ीपार किया गया था. पीड़ित परिवार को पलायन की या डरने की ज़रूरत नहीं हम सुरक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की 4,8,12 समेत आईटी एक्ट की धारा 67 और बीएनएस की धारा 64, 115, 351(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी धड़ पकड़ तेज कर दी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियों पर कहा कि डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें हर तरह से सुरक्षा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- 2 साल बाद भी डिलीवर नहीं हुए LCA तेजस Mk1A, रक्षा मंत्रालय लगाएगी HAL पर जुर्माना; जानें- कहां फंस गया पेच?
वहीं, पीड़िता ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने बताया कि मुझे रिसोर्ट ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर निकाह करने का दबाव बनाने लगा. इस बीच कई बार कमरे में बंधक बनाकर इस्लाम धर्म कबूलने, नमाज़ पढ़ने और बुर्का पहने का विरोध करने पर मारपीट करता था. जिससे परेशान होकर पीड़िता ने 9 मंजिल से छलांग लगा दी, जिसकी वजह से उसके हाथ, पैर और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया. कोमा से लौटने के बाद दोबारा धमकियां मिलने लगी, तब परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज की. इसके बाद भी जब धमकियों का सिलसिला नहीं रुका, तो परिवार सूटकेस लेकर घर से बाहर पलायन करने के लिए निकल पड़ा. ये परिवार प्रशासन से संरक्षण समेत आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.
यह भी पढ़ें- कॉलेज टॉपर छात्रा ने रिजल्ट के दूसरे दिन खाया जहर, मरने से पहले रोते हुए बनाया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं