विज्ञापन

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन से अब कम समय में पहुंच जाएंगे श्रीनगर, सड़क का सफर भी होगा आसान

रेलवे ने बनिहाल-काजीगुंड रेल सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है. इससे अब यात्रा का समय और कम हो जाएगा.

अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी राहत, ट्रेन से अब कम समय में पहुंच जाएंगे श्रीनगर, सड़क का सफर भी होगा आसान
अमरनाथ यात्रा होगी पहले से तेज और आसान, ट्रेन की स्पीड बढ़ी
(P.C- NDTV)

अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं या कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल और सड़क, दोनों से जुड़ी बड़ी सौगात दी है. अब बनिहाल से काजीगुंड के बीच ट्रेनें पहले से ज्यादा तेज चलेंगी. वहीं, पिछले साल बाढ़ में टूटे दो अहम पुलों को भी दोबारा शुरू कर दिया गया है. इससे अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का सफर पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक होने वाला है.

अब 75 नहीं, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

बता दें कि नॉर्दन रेलवे ने जम्मू मंडल के तहत आने वाले बनिहाल-काजीगुंड रेल सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है. इस बदलाव के बाद काजीगुंड, अनंतनाग और श्रीनगर जाने वाली ट्रेनों का सफर पहले से कम समय में पूरा हो जाएगा.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रफ्तार बढ़ने से ट्रेनों के लेट होने की समस्या भी काफी कम होगी. कई बार ट्रेन देर से पहुंचने के कारण यात्रियों की दूसरी ट्रेन या फ्लाइट छूट जाती थी. अब ऐसी परेशानी कम होने की उम्मीद है. ट्रेनें समय पर चलेंगी और यात्रियों का कीमती समय भी बचेगा.

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

अधिकारियों ने आगे कहा, यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है, जब अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं. ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से श्रद्धालु जल्दी पहुंच सकेंगे. इससे यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक होगी. इसका फायदा कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा.

सड़क से सफर करने वालों को भी राहत

सिर्फ रेल ही नहीं, सड़क से यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है. पिछले साल आई बाढ़ में कठुआ के पास रवि नदी और सेहर खड्ड पर बने दो पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे. अब इन दोनों पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है और इन्हें फिर से वाहनों के लिए खोल दिया गया है.

इन पुलों के शुरू होने से पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच सड़क के रास्ते से सफर फिर से पूरी तरह शुरू हो गया है. इससे अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.

इसे लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर भी जानकारी दी है. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि रवि नदी और सेहर खड्ड के दोनों पुल तय समय के अंदर तैयार कर दिए गए हैं. इन पुलों के शुरू होने से पठानकोट-जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बिना रुकावट आवाजाही हो सकेगी और अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Tatkaal Passport Scheme: जल्दी चाहिए Passport? तत्काल स्कीम में ऐसे करें आवेदन, जानें फीस, रूल्स और पूरा प्रोसेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amarnath Yatra, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com