विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: 3 अगस्त तक दिल्ली का ये रास्ता रहेगा बंद, डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक, पढ़ लें एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार 3 अगस्त तक नंद लाल मार्ग रेड लाइट से लेकर शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच का स्वामी नारायण मार्ग बंद रहेगा. ऐसे में अगले एक महीने तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा.

Delhi Traffic Advisory: 3 अगस्त तक दिल्ली का ये रास्ता रहेगा बंद, डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक, पढ़ लें एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
Photo Credit: NDTV

अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फिर अक्सर सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि 3 अगस्त तक नंद लाल मार्ग रेड लाइट से लेकर शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच का स्वामी नारायण मार्ग बंद रहेगा. ये फैसला PWD द्वारा चल रहे रोड कंस्ट्रक्शन के काम को लेकर लिया गया है. ऐसे में अगर आप इस रास्ते से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको दूसरा रूट इस्तेमाल करना होगा.

ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग होते हुए शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा.

कब से कब तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन?

एडवाइजरी के अनुसार PWD द्वारा चल रहे रोड कंस्ट्रक्शन के काम को सुचारू रूप से पूरा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 04 जुलाई 2026 से 03 अगस्त 2026 तक 24 घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी है कि वे प्रभावित मार्ग से बचें और अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाकर चलें.

आम जनता से अपील

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नंद लाल मार्ग रेड लाइट और शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच स्वामी नारायण मार्ग पर यात्रा करने से बचें.
  • साइट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.
  • अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें.

मदद और रियल टाइम अपडेट के लिए संपर्क करें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से मदद लेने या रियल टाइम अपडेट जानने के लिए यात्री व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा लोग आधिकारिक वेबसाइट https://traffic.delhipolice.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए खास इंतजाम, प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर नौकरी का ऑफर दिखे तो पहले पढ़ें यह खबर, एक गलती खाली कर सकती है बैंक अकाउंट, हरियाणा पुलिस ने किया अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com