विज्ञापन

Delhi Traffic: दिल्ली में आज कौन-कौन से रास्ते बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

सीजेपी प्रदर्शन के कारण आज दिल्ली में कई रास्ते बंद किए गए हैं. यदि आज आपको सेंट्रल दिल्ली में कही आना-जाना बेहद आवश्यक हो तो पहले यह एडवाइजरी पढ़ लें, अन्यथा बाद में परेशानी में पड़ सकते हैं.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज सीजेपी प्रदर्शन के कारण कई रास्ते बंद हैं.
NDTV Graphics
  • दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख मार्गों को बंद किया गया है.
  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 ऐसे मार्गों की पहचान की है जहां यातायात प्रभावित होने की संभावना है.
  • सुबह छह बजे से यातायात परिवर्तित कर 30 मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी और डायवर्जन लागू किया जाएगा.
नई दिल्ली:

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज कई रास्ते बंद हैं. कारण है कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से प्रस्तावित 10 अक्टूबर का प्रदर्शन. प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली तक जाने वाली कई रास्ते बंद किए गए हैं. ऐसे में यदि आज आपको दिल्ली में कहीं आना-जाना हैं तो पहले ये यह जान लेना जरूरी है कि कौन-कौन से रास्ते बंद है. ताकि बाद में आपको परेशानी में नहीं पड़ना पड़े. दिल्ली ट्रैफिक जोन-2 के एडिशनल सीपी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. इसमें 30 ऐसे मार्गों की पहचान की गई है, जहां यातायात प्रभावित होने की आशंका है. इन सभी मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी. यदि किसी सड़क पर बाधा उत्पन्न होती है, तो मौके की स्थिति के अनुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ट्रैफिक सीपी दिनेश गुप्ता ने बताया आज कौन-कौन से रास्ते बंद

दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिन 30 ट्रैफिक स्ट्रेच को एडवाइजरी में शामिल किया गया है, वे नई दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं. अभी से सभी मार्गों को बंद करने के बजाय स्थिति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रदर्शन के दौरान यातायात में बाधा आने पर पुलिस जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने वाहन चालकों और आम लोगों से अपील की कि वे यात्रा पर निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और उसके अपडेट जरूर देखें. इसके आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार आज सुबह 6 बजे से यातायात परिवर्तन लागू किए जाएंगे. इन रास्तों को बंद किया गया है. 

दिल्ली में आज ये रास्ते बंद

  1. शंकर रोड गोल चक्कर–वंदे मातरम् ‘टी' पॉइंट से नई दिल्ली की ओर
  2. धौला कुआं फ्लाईओवर
  3. झंडेवालान गोल चक्कर
  4. पंचकुइयां गोल चक्कर
  5. मंडी हाउस गोल चक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
  8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड–कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल टी-पॉइंट
  11. भैरों रोड–एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुम्बद गोल चक्कर
  14. मदरसा टी-पॉइंट
  15. सम्राट होटल गोल चक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग–पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड–सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  20. अशोका रोड–जंतर मंतर रोड गोल चक्कर
  21. विंडसर पैलेस गोल चक्कर
  22. टॉलस्टॉय–जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोल चक्कर
  24. जय सिंह रोड–संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–बाराखम्बा रोड टी-पॉइंट
  26. गोल डाक खाना गोल चक्कर
  27. पटेल चौक गोल चक्कर
  28. जय सिंह रोड–अशोका रोड टी-पॉइंट
  29. आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
  30. कनॉट प्लेस बाहरी सर्किल–संसद मार्ग टी-पॉइंट

स्थिति के अनुसार डायवर्जन में होगा बदलाव

यदि आप नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों (आईएसबीटी) या हवाई अड्डे की ओर जा रहे हैं, तो कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें. यात्रियों से अपील की गई है कि आज वो गैर-आवश्यक यात्रा से बचें. यह भी बताया गया कि ट्रैफिक डायवर्जन के नियम परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहेंगे. मौके की वास्तविक स्थिति के आकलन के आधार पर प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी या यातायात नियंत्रित किया जाएगा.

इस बीच दिल्ली पुलिस ने जनपथ-कर्तव्य पथ क्षेत्र के आसपास मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया है. साथ ही शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम तक 45 दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें - Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, इंटरनेट ठप, मेट्रो स्टेशन बंद, CCTV से नजर, 20000 सुरक्षाकर्मी तैनात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic, Delhi Traffic Advisory, Delhi CJP Protest, Delhi CJP Protest October 10 Latest News, Delhi Traffic News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com