विज्ञापन

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, छठ पूजा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, मथुरा रोड, शेरशाह, डीएनडी-शाहदरा तक जाम की आशंका

Traffic Alert in Delhi: दिल्ली में छठ पूजा की वजह से कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है. 15 और 16 नवंबर के दिन शास्त्री पार्क, खजूरी चौक, पुस्ता रोड समेत अन्य कई मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है.

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, छठ पूजा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से, मथुरा रोड, शेरशाह, डीएनडी-शाहदरा तक जाम की आशंका
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर ट्रैफिक अलर्ट (फोटो सोर्स:IANS)
  • दिल्ली में छठ पूजा और इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के कारण 14 और 15 नवंबर को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.
  • भारत मंडपम के आसपास भारी जाम की संभावना है, पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी है.
  • छठ पूजा के दौरान शाहदरा, पूर्वी दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट जिलों में भीड़ बढ़ने के कारण कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा

Delhi Chhath Puja Traffic Advisory: दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने 14 और 15 नवंबर के दिन ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली में छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला आज यानि 14 नवंबर से 27 नवंबर तक भारत मंडपम में लगेगा, मेले के दौरान भारत मंडपम के आसपास भारी जाम लगने की उम्मीद है. वहीं छठ पूजा की वजह से शाहदरा समेत कई इलाकों में भी रूट डायवर्ट रहेगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों से बचें, दूसरा रास्ता लें और मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा जाम

  • मथुरा रोड
  • भैरों मार्ग
  • रिंग रोड
  • शेरशाह रोड
  • पुराना किला रोड
  • भगवान दास रोड
  • तिलक मार्ग

दिल्ली मेट्रो लीजिए

दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक के बीच पुलिस ने मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी है. ट्रेड फेयर के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन है. छठ घाटों पर जाने के लिए भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट ही सबसे आसान रहेगा. भारत मंडपम में 14 से 18 नवंबर तक सुबह 9:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक, गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 से एंट्री, वहीं पैदल एंट्री गेट नंबर 1, 4, 6 और 10 से, बाहर निकलने के लिए गेट नंबर 1, 4, 7, 9 और 10 से रहेगी. कैब और ऑटो के लिए भैरों मार्ग के दोनों तरफ 25 नंबर वाले पिक-अप पॉइंट बनाए गए हैं। ड्राइवरों को गेट के बाहर गाड़ी रोकने और सवारी उठाने पर सख्त मनाही है. 

छठ पूजा के लिए दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में छठ पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. 15 और 16 नवंबर को खास तौर पर पूर्वी दिल्ली, नॉर्थ-ईस्ट और शाहदरा जिलों में रहेगी, जहां यमुना घाटों और तालाबों पर बड़ी भीड़ जुटेगी. छठ की व्यवस्था के लिए 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को कुछ खास मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि यहां भीड़ बढ़ती जा रही है. 

छठ पूजा के लिए यहां पार्किंग

  • डीडीए का खुला मैदान
  • डीएनडी के पास यमुना खादर
  • नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग
  • खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास
  • साईं भवन के पास
  • मंडोली टीला स्थित छठ घाट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह निर्धारित रूट और पार्किंग वाली जगहों का इस्तेमाल करें, क्योंकि भीड़ तेजी से बढ़ रही है. क्योंकि पूजा के दौरान भीड़ बढ़ सकती है, ऐसे में जाम और भीड़ की स्थिति से बचने के लिए यात्रियों को घरों से पहले से निकलने की सलाह दी गई है. जबकि दिल्ली में लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी देखने और वैकल्पिक मार्ग करने की सलाह दी है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट पर AQI 400 पार, पश्चिमी विक्षोभ से हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, चक्रवाती तूफान मिड-बे से बदलेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Advisory Today, Chhath Puja, Chhath Puja Delhi, Chhath Puja Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com