विज्ञापन

नई दिल्ली जाने वाले 30 रास्तों पर CJP आंदोलन का असर, गुरुग्राम बॉर्डर पर अभी से हाहाकार

10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के 30 प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अतिरिक्त समय लेकर निकलने और ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखने की अपील की है.

cjp protest delhi traffic advisory 30 routes to new delhi may be affected
  • दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है
  • ट्रैफिक पुलिस ने सुबह छह बजे से हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है
  • दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाम की स्थिति उत्पन्न होने से हजारों वाहन फंस गए और यात्रा में देरी हुई है

दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली की ओर जाने वाले 30 रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुबह 6 बजे से हालात के अनुसार ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे. नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका है. उधर, शुक्रवार रात को द‍िल्‍ली-गुरुग्राम बॉर्डर में जाम लग गया. सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. हजारों वाहन जाम में फंसे हैं. दिल्ली जाने वाले लोगों की परेशानी
बढ़ गई है बदले हुए रूट और वाहनों के दबाव से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. 

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां रोड, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड, जनपथ, संसद मार्ग, पटेल चौक, गोल डाकखाना, रेल भवन और जंतर-मंतर रोड समेत 30 प्रमुख स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, सम्राट होटल राउंडअबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे भी ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.

यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले लोग यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें. लोगों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील भी की गई है. ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है.

ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in और सोशल मीडिया अकाउंट @dtptraffic पर अपडेट देख सकते हैं. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी जारी

दिल्ली पुलिस एडिशनल सीपी ट्रैफिक डीके गुप्ता ने कहा क‍ि "दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. 30 ऐसे स्थान हैं, जो नई दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर स्थित हैं और प्रभावित हो सकते हैं.  अगर कहीं प्रदर्शन होता है तो हम स्थिति के अनुसार डायवर्जन प्लान लागू करेंगे. जनता से अपील है कि हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार अपडेट लेते रहें. बॉर्डर पर भी पुलिस की तैनाती की गई है. डायवर्जन से जुड़ी जानकारी पुलिस की वेबसाइट पर लगातार अपडेट होती रहेगी. दिल्लीवासी अपनी यात्रा की योजना ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार बनाएं." 

यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन को लेकर प्रशासन मुस्तैद, नई दिल्ली इलाके में रात 10 बजे से इंटरनेट सेवा रहेगी बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com