Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में बताया गया है कि रविदास मार्ग पर PWD का काम चल रहा है, जिसके कारण रोड़ की एक साइड पूरी तरह से बंद कर दी गई है. एक साइड सड़क बंद होने के चलते भारी जाम लग रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह इस रास्ते पर निकलने से बचें.
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, रविदास मार्ग पर PWD के चल रहे निर्माण कार्य के कारण, एक कैरिजवे यानी सड़क का एक हिस्सा बंद कर दिया गया है, जिससे हमदर्द के पास MB रोड पर भारी जाम लग गया है. ट्रैफिक स्टाफ तैनात कर दिया गया है और ट्रैफिक को मैन्युअल रूप से कंट्रोल किया जा रहा है. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे खानपुर से हमदर्द या रविदास मार्ग की ओर जाने के लिए MB रोड का इस्तेमाल करने से बचें और देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) May 9, 2026
•Due to ongoing PWD construction work at Ravidas Marg, one carriageway has been blocked, causing heavy congestion on MB Road near Hamdard.
•Traffic staff have been deployed and traffic is being regulated manually.
•Commuters are advised to avoid MB Road… pic.twitter.com/aVLPt4GTDp
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे पीक टाइम में इस रास्ते से बचने की कोशिश करें, घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें. रविदास मार्ग पर PWD के निर्माण कार्य पर चल रहे इस जरूरी काम की वजह से कुछ समय के लिए परेशानी हो सकती है. लेकिन अगर आप पहले से योजना बनाकर निकलेंगे और सही रास्ता चुनेंगे, तो जाम से आसानी से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- EPFO 3.0: अब आप ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे! तारीख को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए यहां
कहां मिलेगी ताजा जानकारी?आप ट्रैफिक से जुड़ी हर अपडेट के लिए Delhi Traffic Police की वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं