EPFO Update: पीएफ (Provident Fund) खाताधारकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब कर्मचारियों को अपना पीएफ का पैसा निकालना आसान हो जाएगा. EPFO की ओर से बताया गया है कि जल्द ही कर्मचारी ATM से सीधे PF राशि निकाल सकेंगे. इतना ही नहीं, UPI के जरिए भी पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा शुरू की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ATM और UPI के जरिए PF निकासी की सुविधा मई के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकती है. इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
हालांकि, अभी तक इस सुविधा की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. फिलहाल यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है. सुविधा शुरू होने के बाद कर्मचारी बिना किसी झंझट के आसानी से अपना PF पैसा निकाल सकेंगे. निकासी की अधिकतम निकासी सीमा 50% होगी. इसके लिए UAN और KYC अनिवार्य है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मई 2026 में शुरू होगी नई सुविधा
ET Now की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई सुविधा “EPFO 3.0” योजना का हिस्सा है. इसका मुख्य मकसद EPFO की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करना और कर्मचारियों को पीएफ से जुड़ी सेवाएं तेजी और आसानी से उपलब्ध कराना है. इससे पीएफ पैसा निकालने की प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी. इस नए सिस्टम के तहत EPFO अपने खाताधारकों को नए ATM कार्ड भी जारी कर सकता है. इससे कर्मचारी बिना ज्यादा कागजी कार्रवाई किए और बिना EPFO दफ्तर जाए सीधे पैसा निकाल सकेंगे. EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के मध्य‑2026 तक पूरी तरह लागू होने की उम्मीद है. इसके पूरा होने के बाद पीएफ क्लेम जल्दी निपटेंगे, अकाउंट ट्रांसफर आसान होगा, और डिजिटल सेवाएं पहले से बेहतर होंगी.
यह भी पढ़ें:- आयुष्मान कार्ड वालों के लिए जरूरी खबर, इलाज में आ सकती है परेशानी, प्राइवेट अस्पताल बना सकते हैं दूरी
EPFO 3.0 के Withdrawal नियम क्या हैं?
EPFO 3.0 के तहत सबसे बड़ा बदलाव तुरंत पीएफ निकासी (Instant PF Withdrawal) की सुविधा को लेकर है. इस सुविधा के जरिए EPFO सदस्य डिजिटल पेमेंट के माध्यम से तुरंत अपना पीएफ पैसा निकाल सकेंगे. इसके लागू होने के बाद EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी. लंबी कागजी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिलेगा.
ATM से कितना PF निकाल सकेंगे- निकासी सीमा- कुल जमा राशि का 50% तक, लेकिन नियम के तहत कम से कम 25% बैलेंस खाते में रहना अनिवार्य हो सकता है.
- ऑटो-सेटलमेंट- विशेष मामलों में 5 लाख तक का ऑटो-सेटलमेंट संभव होगा.
- प्रक्रिया- इसके लिए आपका UAN आधार, पैन और बैंक खाते से एक्टिव रूप से लिंक होना चाहिए.
- सुविधा- यह सुविधा मुख्य रूप से आपातकालीन स्थितियों के लिए है, जिसमें एंप्लॉयर की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं