विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आज इन रास्तों पर लग सकता है लंबा जाम, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में आज रात 8 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की संभावना है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को पहले से ही सतर्क रहने की सलाह दी है.

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: आज इन रास्तों पर लग सकता है लंबा जाम, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज कुछ रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
(P.C- NDTV)

अगर आप आज यानी 8 जून को दिल्ली में सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली जल बोर्ड की ओर से महारानी बाग स्थित रिंग रोड पर मरम्मत का काम किया जा रहा है. इस वजह से आज रात 8 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. 

किन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित?

मरम्मत कार्य के कारण महारानी बाग के पास रिंग रोड की एक से ज्यादा लेन बंद हैं. इसके चलते इन रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है-

  • डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम की ओर जाने वाला रिंग रोड का हिस्सा.
  • सी.वी. रमन मार्ग से रिंग रोड पर आने वाला ट्रैफिक.
  • आसपास की कनेक्टिंग सड़कों और प्रमुख चौराहों पर भी भीड़ बढ़ सकती है खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में जाम की समस्या ज्यादा रहने की संभावना है.
किन रास्तों से जाएं?

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को कुछ वैकल्पिक रास्तें सुझाए हैं ताकि वे जाम से बच सकें.

  • डीएनडी फ्लाईवे से आश्रम की ओर जाने वाले वाहनों को बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. जरूरत पड़ने पर सी.वी. रमन मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
  • सी.वी. रमन मार्ग से रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहन माता मंदिर मार्ग होते हुए मथुरा रोड जा सकते हैं.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा ज्यादा समय लेकर निकलें. अगर संभव हो तो प्रभावित रास्तों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इसके अलावा वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें. सड़क किनारे वाहन पार्क करने से जाम की समस्या और बढ़ सकती है.

यहां देखें ट्रैफिक अपडेट

ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या मदद के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वेबसाइट और हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- GDA की बड़ी नीलामी: गाजियाबाद में घर, दुकान, स्कूल, होटल के लिए प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com