विज्ञापन

दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत की बढ़ी रफ्तार, 13 घंटे में 800 किलोमीटर का सफर, चिनाब ब्रिज पर रोमांचक सफर

वंदे भारत ट्रेन श्रीनगर से नई दिल्ली के बीच की लगभग 800 किलोमीटर की दूरी अब 13 घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकेगी. यह मुख्य रूप से एक ओवरनाइट ट्रेन सेवा होगी. नई दिल्ली से शाम को 7:00 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगली सुबह 8:00 बजे तक श्रीनगर पहुंचेगी.

दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत की बढ़ी रफ्तार, 13 घंटे में 800 किलोमीटर का सफर, चिनाब ब्रिज पर रोमांचक सफर
वंदे भारत से दिल्ली से 13 घंटे में श्रीनगर
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के सफर का समय घटेगा.
  • वंदे भारत ट्रेन से श्रीनगर से दिल्ली केवल 13 घंटे में पहुंचेगी.
  • स्पीड अपग्रेड होने की वजह से यात्रियों को मिलेगा फायदा.

श्रीनगर और नई दिल्ली के बीच रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना पूरी तरह चालू होने के बाद, अब उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने इस पूरे रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाकर सफर के समय को और भी कम करने की तैयारी पूरी कर ली है. रेलवे द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले रेल नेटवर्क पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड को 75-85 किमी/घंटे से बढ़ाकर अब 100 किमी/घंटे कर दिया गया है. 

ट्रैक की क्षमता और स्पीड अपग्रेड होने की वजह से यात्रियों के सफर के समय में और बचत होगी, जिसे उत्तर रेलवे अपने आगामी नए टाइमटेबल में लागू करने जा रहा है.

13 घंटे में 800 किलोमीटर का सफर

इस अपग्रेड के साथ वंदे भारत ट्रेन श्रीनगर से नई दिल्ली के बीच की लगभग 800 किलोमीटर की दूरी अब 13 घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकेगी. यह मुख्य रूप से एक ओवरनाइट ट्रेन सेवा होगी. नई दिल्ली से शाम को 7:00 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगली सुबह 8:00 बजे तक श्रीनगर पहुंचेगी. यात्रा के दौरान यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी, और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे चुनिंदा बड़े स्टेशनों पर ही रुकेगी.

मौजूदा समय में कश्मीर घाटी में सीधे सफर को आसान बनाने के लिए जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें 20 कोच की क्षमता के साथ हफ्ते में 6 दिन संचालित की जा रही है.

ट्रेन 26401 वंदे भारत एक्सप्रेस- सुबह 06:20 बजे जम्मू से खुलकर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचती है.
ट्रेन 26403 वंदे भारत एक्सप्रेस- दोपहर 01:20 बजे जम्मू से खुलकर शाम 06:05 बजे श्रीनगर पहुंचती है.

सड़क मार्ग से जहां जम्मू से श्रीनगर जाने में पहले 6 से 7 घंटे या उससे अधिक का समय लगता था, वहीं वंदे भारत से यह दूरी 5 घंटे से भी कम में पूरी हो रही है. अब ट्रैक की स्पीड 100 किमी/घंटे होने से इस हिस्से में भी 20 मिनट तक की अतिरिक्त समय बचत होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

चिनाब ब्रिज पर रोमांचक सफर

यह वंदे भारत ट्रेन रूट अपनी रफ्तार के साथ-साथ रोमांचक सफर के लिए भी जाना जाता है. ट्रेन यात्रियों को दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज (चिनाब ब्रिज) और भारत के पहले केबल-स्टेयड अंजी खड्ग पुल से गुजरती है. बर्फबारी और सर्दियों के मौसम को देखते हुए इन ट्रेनों में विशेष रूप से 'विंटर-ऑप्टिमाइज्ड' हीटिंग सिस्टम और एंटी-फ्रोस्ट तकनीक लगाई गई है.

दिल्ली से श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत स्लीपर के पूर्ण संचालन से न केवल स्थानीय लोगों और व्यापारियों को फायदा होगा, बल्कि कश्मीर आने वाले पर्यटकों को हवाई जहाज के महंगे टिकटों से राहत मिलकर एक किफायती, बेहद तेज और आरामदायक विकल्प मिलेगा.

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर सूरत से बिहार के लिए 2 अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का ऐलान, गुजरात-एमपी-यूपी-बिहार में 18 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vande Bharat Train, Delhi To Srinagar, Vande Bharat Train Delhi, Srinagar Vande Bharat, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com