Karan Aujla Concert Traffic Advisory: आज यानी 28 फरवरी 2026 को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंजाबी सिंगर करण औजला का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट होने वाला है, जिसके चलते साउथ दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान इस इलाके से ट्रैवल से बचें. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 'P‑POP Culture India Tour 2026' इवेंट के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जो 28 फरवरी को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक लोदी कॉलोनी स्थित JLN स्टेडियम में होगा.
यह भी पढ़ें: सिम नहीं तो बंद हो जाएगा WhatsApp और Telegram! 1 मार्च से लागू होने जा रहा Sim Binding नियम, जानिए यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर
इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन
- जेएलएन रेड लाइट
- सेवा नगर बस डिपो रेड लाइट
- 5th एवेन्यू रोड (डबल स्टोरी मार्केट/धोबी घाट के पास)
- प्रगति विहार रेड लाइट
- लाला लाजपत राय मार्ग टी-पॉइंट
- बारापुला कट, जेएलएन गेट नंबर 5 के पास
- जंगपुरा मेट्रो स्टेशन / सूचना भवन टी-पॉइंट
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 27, 2026
Special traffic arrangements will be in place for the LIVE MUSIC CONCERT “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” featuring Punjabi Pop Singer Karan Aujla at Jawahar Lal Nehru Stadium, Lodhi Colony, New Delhi on 28.02.2026 (Saturday).
A gathering of approx.… pic.twitter.com/Y25bgvlpQR
मेट्रो सर्विसेज का उपयोग करें दर्शक
ट्रैफिक एडवाइजरी में पीक आवर्स के दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बी.पी. मार्ग, लोधी रोड और जेएलएन स्टेडियम के आसपास की सड़कों से बचें, ताकि ट्रैफिक जाम में फंसने की परेशानी न हो. एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या अस्पताल की ओर जाने वाले लोगों को भी अपना रूट पहले से प्लान करने की भी सलाह दी गई है. साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें, खासकर जेएलएन स्टेडियम मेट्रो स्टेशन (वायलेट लाइन), जिससे ट्रैफिक का दबाव कम रहेगा और यात्रा भी आसान होगी.
इन गेट से होगी एंट्री
अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट में करीब पचास हजार लोगों के आने की संभावना है. आने वाले लोग स्टेडियम में गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 से एंट्री कर सकते हैं. गेट 13 सिर्फ VIP एंट्री के लिए रखा गया है, जबकि परफॉर्मर्स और ऑर्गनाइजर्स की एंट्री गेट 6 से होगी. इसके अलावा गेट 1 और 10 को इमरजेंसी सर्विसेज के लिए निर्धारित किया गया है, ताकि किसी भी जरूरत की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.
इन जगहों पर होगी पार्किंग की व्यवस्था
कार्यक्रम के लिए पब्लिक पार्किंग की व्यवस्था सेवा नगर बस डिपो, सुनेहरी पुल्ला बस डिपो, CGO कॉम्प्लेक्स, SCOPE कॉम्प्लेक्स और गेट नंबर 7 से 9 के पास की गई है. VIP गाड़ियों की पार्किंग स्टेडियम के अंदर गेट नंबर 1 से होगी. पूरे कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन वाहनों को बिना रुकावट आवाजाही की अनुमति होगी, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके.

Karan Aujla Concert Traffic Advisory
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं