अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है. 21 जून यानी रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं अपने सभी शुरुआती स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी. इस खास व्यवस्था का उद्देश्य योग कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो ने दी है.
दिल्ली मेट्रो का बदला समय
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष व्यवस्था की है. योग कार्यक्रम स्थलों तक लोगों को समय पर पहुंचाने के लिए, 21 जून को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4:00 बजे से शुरू हो जाएंगी. सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की सुविधा हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी. इसके बाद सामान्य रविवार टाइम टेबल के अनुसार मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी.
Begin Your Yoga Day Journey with a Timely Ride!
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 20, 2026
Celebrate The International Day of Yoga with DMRC's special early morning services for a smooth start to your day.#DelhiMetro #InternationalDayOfYoga2026 #InternationalYogaDay #YogaDay pic.twitter.com/46yERu4BKW
दरअसल, योग दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल होने के लिए लोगों को सुबह जल्दी निकलना होता है. ऐसे में मेट्रो का यह निर्णय यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगा. दिल्ली मेट्रो ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स हैंडल पोस्ट की है.
योग दिवस पर मेट्रो का टाइम
डीएमआरसी के मुताबिक, कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन के बीच पहली ट्रेन सुबह 4:10 बजे चलेगी. वहीं, द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक पहली मेट्रो सुबह 4:15 बजे रवाना होगी. इससे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को समय पर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं