विज्ञापन

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी में बनाया महारिकॉर्ड, ODI में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की खूब धुनाई कर रहे हैं.

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने 79 रन की पारी में बनाया महारिकॉर्ड, ODI में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
IND vs AFG, 3rd ODI: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

Rohit Sharma Record in ODI: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा वनडे में 1100 चौके लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं तो वहीं दुनिया के केवल 12वें बल्लेबाज बन गए हैं. वैसे, वनडे में सबसे ज्यादा चौका लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 2016 चौके लगाए हैं. वहीं, विराट कोहली ने वनडे में 1376 चौके लगाए हैं. वीरेंद्र सहवाग ने 1132 चौके और सौरव गांगुली ने 1122 चौके लगाने में सफलता हासिल की थी. बता दें कि चेन्नई में तीसरे वनडे में रोहित ने 37 गेंद पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया. मैच में रोहित 69 गेंद पर 79 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में रोहित ने 9 चौके और तीन छक्के लगाए थे. भारत ने तीसरा वनडे मैच 9 विकेट से जीत लिया. (IND vs AFG, 3rd ODI)

सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी

वहीं, रोहित शर्मा वनडे में अर्धशतक लगाने वाले भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने 39 साल और 51 दिन की उम्र में अर्धसतक जमाने का रिकॉर्ड बनाया है. मोहिंदर अमरनाथ ने भारत के लिए वनडे में अपना आखिरी वनडे 39 साल और 22 दिन की उम्र में जमाया था. 

वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी

  • 39 साल 051 दिन - रोहित शर्मा*
  • 39 साल 022 दिन - मोहिंदर अमरनाथ
  • 38 साल 329 दिन - सचिन तेंदुलकर
  • 38 साल 248 दिन - राहुल द्रविड़
  • 38 साल 113 दिन - सुनील गावस्कर
  • 38 साल 002 दिन - एमएस धोनी

इसके अलावा रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बैटिंग के अलावा रोहित ने अफनी फील्डिंग से भी कमाल किया और तीन कैच लपके, सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि अफगानिस्तान ने शुरुआती तीन विकेट में तीनों कैच रोहित ने लपका. जो अपने-आप में एक अनोखा कमाल है. बता दें कि भारतीय वनडे इतिहास में 3 बार ही ऐसा हुआ है जब एक वनडे मैच में किसी गेंदबाज की गेंदों पर एक फील्डर ने 3 कैच लेने का कमाल किया हो. 

वनडे इतिहास में भारत के लिए सबसे ज़्यादा बार 50+ रन बनाने वाले बैटर

  1. सचिन तेंदुलकर - 154
  2. विराट कोहली - 131
  3. रोहित शर्मा - 95

वनडे में रोहित शर्मा का कमाल

  • वनडे में 62वीं फिफ्टी
  • ओपनर के तौर पर 41वीं फिफ्टी
  • एशिया में 40वीं फिफ्टी
  • भारत में 25वीं फिफ्टी
  • गिल की कप्तानी में दूसरी फिफ्टी
  • अफगानिस्तान के खिलाफ पहली फिफ्टी
  • 2026 में पहली फिफ्टी

इससे पहले अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 218 का स्कोर किया जिसमें प्रसिद् कृष्णा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने शतकीय पारी खेली और 102 रन बनाकर आउट हुए. मैच में रोहित शर्मा 79 रन बनाकर आउट हुए. 

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी का सामना माइकल होल्डिंग और एंडी रॉबर्ट्स जैसे खूंखार गेंदबाजों से होता तो क्या होता? क्लाइव लॉयड ने बताया

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com