विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, योग दिवस पर Delhi Metro की बदली टाइमिंग, DMRC ने जारी किया शेड्यूल

योग दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. ऐसे में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4:00 बजे से शुरू हो जाएंगी.

दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, योग दिवस पर Delhi Metro की बदली टाइमिंग, DMRC ने जारी किया शेड्यूल
योग दिवस पर मेट्रो का समय
file photo

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की घोषणा की है. 21 जून यानी रविवार को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं अपने सभी शुरुआती स्टेशनों से सुबह 4 बजे से शुरू होंगी. इस खास व्यवस्था का उद्देश्य योग कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाना है. इसकी जानकारी खुद दिल्ली मेट्रो ने दी है.

दिल्ली मेट्रो का बदला समय

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष व्यवस्था की है. योग कार्यक्रम स्थलों तक लोगों को समय पर पहुंचाने के लिए, 21 जून को सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से दो घंटे पहले सुबह 4:00 बजे से शुरू हो जाएंगी. सुबह 6 बजे तक ट्रेनों की सुविधा हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी. इसके बाद सामान्य रविवार टाइम टेबल के अनुसार मेट्रो सेवाएं चलती रहेंगी.

दरअसल, योग दिवस के मौके पर दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शामिल होने के लिए लोगों को सुबह जल्दी निकलना होता है. ऐसे में मेट्रो का यह निर्णय यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित होगा. दिल्ली मेट्रो ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स हैंडल पोस्ट की है.

योग दिवस पर मेट्रो का टाइम

डीएमआरसी के मुताबिक, कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन के बीच पहली ट्रेन सुबह 4:10 बजे चलेगी. वहीं, द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक पहली मेट्रो सुबह 4:15 बजे रवाना होगी. इससे दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों को समय पर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़ें:- आजादपुर से आश्रम चौक तक सिग्नल फ्री सफर, यमुना पर दो नए पुल, दिल्‍ली में बनेगा 80 KM लंबा एलिवेटेड रोड कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, DMRC, Yoga Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com