विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कुछ समय के लिए बंद, विकास मार्ग और अक्षरधाम से जाने वाले यात्री ध्यान दें

ट्रैफिक अथॉरिटीज ने इन रास्तों से एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि ट्रैफक जाम में फंसकर लेट होने से बचने के लिए कुछ समय तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कुछ समय के लिए बंद, विकास मार्ग और अक्षरधाम से जाने वाले यात्री ध्यान दें
विकास मार्ग और अक्षरधाम से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाला रास्ता कुछ समय के लिए बंद किया गया है.
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है
  • विकास मार्ग और अक्षरधाम की ओर से जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते लेने की सलाह दी गई है
  • ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का पालन करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों के सहयोग की अपील की है

क्या आप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है. दरअसल, गुरुवार 20 अगस्त को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एक्सप्रेसवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है. इस वजह से यात्रियों को वैकल्पिक रास्ते लेने की सलाह दी गई है.

इसके बंद होने से सबसे ज्यादा पेरशानी विकास मार्ग और अक्षरधाम की तरफ से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले यात्रियों को हो रही है. ट्रैफिक अथॉरिटीज ने इन रास्तों से एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि ट्रैफक जाम में फंसकर लेट होने से बचने के लिए कुछ समय तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अस्थाई रूप से बंद 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को अस्थाई रूप से  बंदी या कुछ प्रतिबंध लागू होने के कारण विकास मार्ग और अक्षरधाम की ओर से एक्सप्रेसवे तक पहुंचने वाले वाहन चालकों को फिलहाल ऑप्शनल मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. साथ ही सलाह दी गई है कि वे पाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस के नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों का सहयोग करें.

वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक्सप्रेसवे पर अस्थाई बंदी या यातायात प्रतिबंध के चलते संबंधित मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में यात्रियों को अनावश्यक जाम और असुविधा से बचने के लिए दूसरे रास्तों का चयन करना चाहिए. ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी किए जाएंगे.

एक्सप्रेसवे की ओर जाने से पहले ध्यान दें

जो लोग भी विकास मार्ग या अक्षरधाम की तरफ से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की तरफ जाने का सोच रहे हैं. उन्हें इस ट्रैफिक एडवाइजरी पर खास तौर पर ध्यान देने की जरूरत है. पाबंदी हटने तक वे किसी दूसरे वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें. प्रभावित इलाकों में बेवजह जाम लगने से बचाने के लिए पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है.

ये भी पढे़ं-दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के शामली इंटरचेंज पर हुए गड्ढे, ढाई महीने में ही हालत खराब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi-Dehradun Expressway, Delhi-Dehradun Expressway Condition, Delhi-Dehradun Expressway Google Maps, Delhi-Dehradun Expressway 10 Key Points
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com