- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लिक्विड नाइट्रोजन ले जा रहे टैंकर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी
- टक्कर से टैंकर में छेद हो गया और लिक्विड नाइट्रोजन का रिसाव शुरू होने पर सफेद धुएं का गुबार फैल गया
- पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंच कर एक्सप्रेसवे को घेराबंदी कर यातायात पूरी तरह बंद किया
Delhi Dehradun Expressway: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया. यहां लिक्विड नाइट्रोजन ले जा रहे एक टैंकर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के कारण टैंकर की बॉडी में बड़ा छेद हो गया और लिक्विड नाइट्रोजन का तेजी से रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते मौके पर सफेद धुएं का गुबार छा गया, जिससे एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई.
प्रशासनिक और तकनीकी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सहारनपुर जिले की बेहट (बिहारीगढ़) थाना पुलिस मौके पर पहुंची. रिसाव की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला. सहारनपुर के साथ-साथ पड़ोसी जिले देहरादून (उत्तराखंड) से भी दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया. साथ ही, गैस कंपनी की एक विशेष रेस्क्यू टीम को भी तत्काल तकनीकी सहायता के लिए बुलाया गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर घेराबंदी (कॉर्डन ऑफ) कर दी और एक्सप्रेसवे पर यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया. काफी देर तक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया. गैस कंपनी के विशेषज्ञों ने घंटों की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया. इसके बाद विशेषज्ञों की निगरानी में ही टैंकर में बची हुई लिक्विड नाइट्रोजन को सुरक्षित रूप से एक दूसरे टैंकर में ट्रांसफर किया गया.
कानूनी कार्यवाही और स्थिति
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस टक्कर में आरोपी ट्रक का चालक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. घंटों तक बाधित रहने के बाद अब एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं