विज्ञापन

Delhi-Dehradun Expressway: इन 7 इलाकों में खरीद लें प्रोपर्टी, आसमान छुएंगे दाम, जानें कैसे होगा फायदा

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यहां के आसपास के प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है. यहां आने वाले टाइम में 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Delhi-Dehradun Expressway: इन 7 इलाकों में खरीद लें प्रोपर्टी, आसमान छुएंगे दाम, जानें कैसे होगा फायदा
Delhi Dehradun Expressway nearby property rate
AI Photo

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली से देहरादून का सफर अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है. नए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिल रही है. यह आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर) का भव्य उद्घाटन किया. लगभग 12,000 करोड़ की लागत से तैयार यह 213 किलोमीटर लंबा, 6-लेन वाला एक्सप्रेसवे अब जनता के लिए पूरी तरह खुल चुका है. दिल्ली से देहरादून की दूरी जो पहले 6-7 घंटे में तय होती थी, अब मात्र 2.5 घंटे में पूरी की जा सकती है, लेकिन इसका फायदा सिर्फ ट्रैवल तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मार्केट पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. इससे प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आने की पूरी संभावना है.

रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म मैजिकब्रिक्स के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यहां के आसपास के प्रॉपर्टी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है. यहां आने वाले टाइम में 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. दिल्ली NCR, गाजियाबाद, बागपत, बरौत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर आदि में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ेंगे. तेज कनेक्टिविटी, कम यात्रा समय और नए आर्थिक अवसरों की वजह से इस कॉरिडोर के आसपास प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ने की उम्मीद है.

बागपत

दिल्ली से बहुत पास और एक्सप्रेसवे का सीधा कनेक्शन है. यहां जमीन अभी भी सस्ती, लेकिन मांग तेजी से बढ़ रही. इंडस्ट्रियल पार्क और लॉजिस्टिक्स से रोजगार व आबादी बढ़ेगी. यहां शुरुआती निवेश पर 20-30% तक बढ़त देखी जा चुकी है और आगे गुंजाइश है.

बरौत

बरौत बागपत के पास उभरता कस्बा है. यहां प्लॉटेड डेवलपमेंट के लिए निवेशकों की दिलचस्पी दिख रही है. यहां इंटरचेंज के पास होने से भविष्य में रेसिडेंशियल व कमर्शियल मांग बढ़ सकती है.

शामली

शामली NCR और पश्चिमी UP को जोड़ने वाला अहम प्वाइंट है. यहां वेयरहाउसिंग और ट्रांसपोर्ट हब बनने की संभावना है. कनेक्टिविटी प्रीमियम से कीमतों में 15–25% तक उछाल की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:- Aadhaar-PAN Linking: 2026 में आधार को पैन से कैसे लिंक करें? जानिए आसान प्रोसेस 

मुजफ्फरनगर (आउटस्कर्ट्स)

शहर के बाहरी इलाकों में जमीन उपलब्ध है. यहां इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स गतिविधियां बढ़ेंगी. सस्ते दाम पर बड़े प्लॉट और लंबे समय में मजबूत रिटर्न दे सकते हैं.

सहारनपुर

सहारनपुर एक्सप्रेसवे का बड़ा जंक्शन है. यहां उद्योग, वेयरहाउस और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत सही माना जा रहा है. यहां रेसिडेंशियल और कमर्शियल दोनों में डबल बेनिफिट होने की उम्मीद है.

देहरादून आउटर एरिया

अब दिल्ली से 2.5 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं. जिसके चलते यहां सेकंड होम, विला और रिटायरमेंट हाउसिंग की मांग बढ़ रही है. यहां वीकेंड होम और लाइफस्टाइल प्रॉपर्टी में तेज अप्रीसिएशन है.

राजपुर रोड या ऋषिकेश बाइपास (उत्तराखंड)

यह प्राइम लोकेशन, बेहतर हवा और टूरिज्म के लिए बहुत अच्छी जगह है. यहां लग्जरी और प्रीमियम हाउसिंग की डिमांड बढ़ सकती है. जिसके चलते यहां प्रोपर्टी के दामों में उछाल आने की संभावना है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com