विज्ञापन

इस वीकेंड उत्तराखंड की पहाड़ी वादियों में घूमने का है प्लान, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें रूट और पुलिस की एडवाइजरी

दशहरा और चार दिन के लंबे वीकेंड के दौरान देवभूमि उत्तराखंड में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. ऐसे में ट्रैफिक के इस भारी दबाव से निपटने और पर्यटकों को आरामदायक सफर का अनुभव कराने के लिए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है. घर से निकलने से पहले नए रास्तों और पार्किंग स्थलों की पूरी सूची जरूर देख लें.

इस वीकेंड उत्तराखंड की पहाड़ी वादियों में घूमने का है प्लान, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें रूट और पुलिस की एडवाइजरी
देहरादून और मसूरी में लंबे वीकेंड पर जाम से बचने के लिए पुलिस का स्पेशल रूट प्लान
NDTV

शनिवार, रविवार और 20 अक्टूबर को दशहरा की छुट्टी मिलाकर इस बार चार दिन का लंबा वीकेंड है. इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान जारी कर दिया है. दरअसल, इससे पहले नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में एक साथ हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ये कदम उठाया गया है. नए प्लान के मुताबिक देहरादून में प्रवेश करते ही वाहनों के रास्ते बदल जाएंगे, ताकि शहर में भीषण जाम से बचा जा सके. उत्तर प्रदेश और हिमाचल से आने वाले सैलानियों के लिए प्लान ए, बी और सी के तहत रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी यहां देखें.

यूपी व हिमाचल से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट

एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी जाने के लिए

  • प्लान ए: डाट काली-आरटीओ चेकपोस्ट-ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा  आईएसबीटी  शिमला बाईपास  सेंट ज्यूड्स चौक-कमला पैलेस-बल्लीवाला फ्लाईओवर-बल्लूपुर  कैंट तिराहा-सप्लाई डिपो-जोहड़ी तिराहा-पुरकुल गांव तिराहा-कुठाल गेट-मसूरी.
  • प्लान बी: ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा  लक्ष्मी धर्मकांटा तिराहा  सेंट ज्यूड्स चौक  कमला पैलेस  बल्लूपुर चौक  कैंट चौक  सर्किट हाउस तिराहा  बीजापुर गांव  किमाड़ी  हाथीपांव-मसूरी.

चकराता की ओर से आने वाले वाहनों के लिए

डाट काली से आरटीओ चेकपोस्ट, ट्रांसपोर्ट नगर, जीएमएस रोड होते हुए सेंट ज्यूड्स चौक, नया गांव, सिंघनीवाला, न्यू देहरादून पांवटा फ्लाईओवर, लांघा रोड से प्रेमनगर, बल्लूपुर चौक, कौलागढ़, कैंट तिराहा, सप्लाई डिपो, किमाड़ी, लंबीधार, हाथीपांव होते हुए मसूरी पहुंचा जाएगा.

ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले रूट

 ऋषिकेश से मसूरी: ऋषिकेश-एयरपोर्ट तिराहा-एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड-महाराणा प्रताप तिराहा-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-कुठालगेट-मसूरी.
 हरिद्वार से मसूरी: डोईवाला-मोहकमपुर फ्लाईओवर-कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेते हुए जोगीवाला-छह नंबर पुलिया-लाडपुर तिराहा-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर तिराहा-कुठाल गेट-मसूरी.
 अतिरिक्त दबाव होने पर (वैकल्पिक मार्ग): डोईवाला-मियांवाला-नत्थूवाला-छह नंबर पुलिया-लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-किरशाली चौक-साईं मंदिर-कुठाल गेट-मसूरी अथवा नेपाली फार्म तिराहा से थानो रोड होते हुए मसूरी का सफर तय किया जा सकता है.

मसूरी से वापसी के लिए रूट प्लान 

  • हिमाचल की ओर जाने वाले: कुठाल गेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर डायवर्जन-जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा-कैंट तिराहा-बल्लूपुर.
  •  आशारोड़ी की ओर जाने वाले: कुठालगेट-पुराना राजपुर रोड-साईं मंदिर डायवर्सन-दिलाराम चौक-यूकेलिप्टस-ईसी रोड-फव्वारा चौक-रिस्पना पुल-आईएसबीटी-आशारोड़ी.
  •  ऋषिकेश या हरिद्वार के लिए: कुठाल गेट-ओल्ड राजपुर रोड-साईं मंदिर तिराहा-किरशाली चौक-सहस्त्रधारा रोड-मालदेवता तिराहा-महाराणा प्रताप तिराहा-थानो रोड-भानियावाला-ऋषिकेश व हरिद्वार.

देहरादून शहर के भीतर लोकल ट्रैफिक डायवर्जन

  •  पेसिफिक मॉल क्षेत्र: दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इंद्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड होते हुए ग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर भेजा जाएगा.
  •  सेंट्रियो मॉल क्षेत्र: एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा, बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  •  सहस्त्रधारा व गुच्छूपानी: सहस्त्रधारा मार्केट और गुच्छूपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को आवश्यकतानुसार मालदेवता रोड व सप्लाई चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अब बडगाम से कटरा वैष्णो देवी के बीच चलेगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन,  किराया भी होगा कम

मसूरी के लिए प्लान बी और प्लान सी है तैयार

 मसूरी क्षेत्र में पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान बी लागू किया जाएगा, जिसके तहत पर्यटकों के वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में ही पार्क कराया जाएगा और वहां से लोकल टैक्सी के जरिए आगे भेजा जाएगा. इसके बाद किंग क्रेग पार्किंग फुल होने की दशा में प्लान सी के तहत गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो पॉइंट की ओर डायवर्ट कर सड़क किनारे निर्धारित स्थलों पर वाहन पार्क कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 16 अक्टूबर से चलेगी, दिवाली-छठ पर कन्फर्म टिकट, जानें ट्रेन रूट-किराया, टाइमटेबल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dehradun Tourism, Masoori Traffic Jam, Uttrakahnd Snow, Uttrakhand Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com