विज्ञापन

बेटे-बेटी की उम्र होने वाली है 18 तो बनवा लें 5 जरूरी दस्तावेज, कॉलेज और नौकरी के लिए अहम

बच्चे के 18 साल पूरे होने के साथ ही कुछ अधिकार जुड़ जाते हैं. इसके लिए कुछ दस्तावेज अहम होते हैं जिसे बनवाना बहेद जरूरी होता है.

बेटे-बेटी की उम्र होने वाली है 18 तो बनवा लें 5 जरूरी दस्तावेज, कॉलेज और नौकरी के लिए अहम
18 की उम्र में कौन से दस्तावेज होते हैं जरूरी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

क्या आपके बेटे या बेटी की उम्र 18 साल होने वाली है? तो 18 साल पूरा होते ही आपके बच्चे बालिग हो जाते हैं और कई अधिकार जुड़ जाते हैं. 18 साल के साथ ही बच्चे की कॉलेज लाइफ शुरू हो जाता है और वह नौकरी करने के लिए भी तैयार होते हैं. लेकिन आपके बच्चे के पास कुछ जरूरी दस्तावेज नहीं होते हैं तो उनके लिए परेशानी हो सकती है. यह दस्तावेज आपके बच्चे के लिए काफी जरूरी होता है. अगर बच्चों की उम्र 18 साल पूरे होने वाले हैं तो 5 दस्तावेज जरूर बनवा लें.

PAN कार्ड जरूर बनवा लें

18 साल पूरे होने के बाद PAN कार्ड जरूर बनवा लें. PAN कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज है, जो कई कामों में जरूरत होती है. इसके जरिए बैंक अकाउंट से लेकर नौकरी के दौरान जरूरी होती है. किसी भी तरह के कॉमर्शियल काम के लिए भी PAN की जरूरत होती है. 

Driving Licence

18 साल की उम्र में ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए एलिजिबल होते हैं. अगर बाइक और कार चलानी है तो ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. ड्राइविंग लाइसेंस आईडी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.

Passport

अगर बच्चे की उम्र 18 साल हो रही है और आप उसे पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश भेजना चाहते हैं या फिर नौकरी के दौरान विदेश जाने का ऑफर मिलता है. ऐसे में पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है. कई बार पासपोर्ट नहीं होने पर विदेश जाने का मौका मिलने के बाद भी विदेश नहीं जा पाते हैं. पासपोर्ट भी ID के रूप में इस्तेमाल होता है.

Voter ID

वोटर आईडी कार्ड बेहद जरूरी है. 18 साल होते ही बच्चे को मतदान का अधिकार मिलता है. वोट देने लिए वोटर आई कार्ड बनवाना होता है. वोटर आईडी काफी अहम दस्तावेज है जो कई कामों में जरूरी होता है. आप चुनाव आयोग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.

Aadhaar अपडेट

काफी बच्चों का पुराना आधार कार्ड बना होता है. 15 साल के बाद बायोमैट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है. अगर आधार अपडेट नहीं हुआ है तो आप इसे जरूर करा लें. इसमें फोटो फिंगर प्रिंट अपडेट अपडेट किया जाता है. अगर एड्रेस चेंज हुआ है तो आप इसे भी बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः Aadhaar कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम और पता? जानें अपडेट के लिए सेवा केंद्र जाना कब जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Voter Id, Driving Licence, Aadhaar Update, PAN Card Mandatory, Passport Apply
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com