Chennai AC Electric Buses: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्वच्छ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है. दरअसल, राज्य के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय मंगलवार को शहर के इलेक्ट्रिक बस कार्यक्रम के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ क्या. इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में वायु प्रदूषण को घटाना और आम जनता के लिए आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है.
दूसरे चरण में मिलेगी 750 नई लो फ्लोर बसें
ग्रीन ट्रांसपोर्ट पहल के इस दूसरे चरण के तहत मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (MTC) कुल 750 नई लो फ्लोर, एयरकंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल करेगा. शुरुआती चरण में मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर से 130 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सेवा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से 5 बसों को झंडी दिखाकर रवाना भी करेंगे.
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम
इन नई एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शहर के 7 राजनीतिक डिपो आलंदूर, सेंट्रल डिपो II, पेरंबूर, पाडिया नेल्लूर, आवडी, केके नगर और अय्यप्पन थिंगल से किया जाएगा. आलंदूर डिपो से 130 बसों का परिचालन सबसे पहले शुरू हो रहा है. ये बसें पूरी तरह लो फ्लोर डिजाइन की गई है, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और बच्चों को चढ़ने-उतरने में कोई परेशानी नहीं होगी.
इससे पहले योजना के प्रथम चरण में 697 करोड़ रुपये की लागत से 625 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों का सफल संचालन शुरू किया जा चुका है. दूसरे चरण की सभी 750 बसों के पूरी तरह चालू होने के बाद चेन्नई के पास कुल 1,375 इलेक्ट्रिक बसों का विशाल बेड़ा होगा. ये बसें जीरो टेलपाइप उत्सर्जन (Zero Tailpipe Emissions) के साथ चलेंगी, जिससे शहर में डीजल की खपत घटेगी और वायु गुणवत्ता में सुधार होने संभावना है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में CNG माल वाहकों पर भी लगेगा बैन! जानिए CAQM के नए नियमों से आप पर क्या असर पड़ेगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं