विज्ञापन

तमिलनाडु में जन्म होते ही बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय शुरू करेंगे नई योजना

‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ नाम की योजना की शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है. सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी.

तमिलनाडु में जन्म होते ही बच्चे को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय शुरू करेंगे नई योजना
थलपति विजय ने सीएम बनने के बाद कई चुनावी वादे पूरे किए हैं. (Photo: IANS)
  • तमिलनाडु में जन्म लेते ही बच्चों को सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की जाएगी.
  • योजना 15 सितंबर को अन्नादुरै जयंती पर शुरू होनी थी लेकिन सीएम विजय की लंदन यात्रा के कारण टल गई.
  • सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर पात्र नवजात को 22 कैरेट की 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में फैसले रहे हैं. इसी कड़ी में मदुरै स्थित सरकारी राजाजी अस्पताल में ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम' नाम की कल्याणकारी योजना की सोमवार को शुरुआत करेंगे. इसका हिंदी मतलब है- ‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी देना'. इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले शिशुओं को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी.

यह योजना मूल रूप से दिवंगत मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै की जयंती 15 सितंबर को शुरू की जानी थी लेकिन विजय की लंदन यात्रा के कारण इसे टाल दिया गया था.

‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी देने' संबंधी योजना के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले हर पात्र नवजात को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी.

महिला दिवस पर हुआ था ऐलान...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले महिला वोटरों के लिए 12 'सैंपल' चुनावी वादों की घोषणा की. समर्थकों को संबोधित करते हुए विजय ने कहा था कि ये घोषणाएं सिर्फ 'सैंपल वादे' हैं. सीएम के द्वारा लिए गए नए फैसलों से पता चलता है कि भविष्य में और भी योजनाएं पेश की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: 'छोटी बच्चियों का मामला है, चुप क्यों हो, कुछ तो बोलो', सीएम विजय ने क्यों स्टालिन पर बोला सबसे बड़ा हमला

इनमें से कई वादे सत्ताधारी 'द्रविड़ मुनेत्र कझगम' (DMK) सरकार द्वारा पहले से लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं जैसी ही हैं, जिनमें परिवार की महिला मुखिया को हर महीने आर्थिक मदद, फ्री बस यात्रा और शादी के लिए सोने के साथ आर्थिक सहायता शामिल है.

चुनाव के वक्त विजय ने कहा था कि अगर टीवीके सरकार बनाती है, तो राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवारों को छोड़कर, परिवारों की महिला मुखियाओं को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने 'अन्नपूर्णी सुपर 6 योजना' शुरू की, जिसके तहत परिवारों को सालाना छह मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाने का ऐलान हुआ.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu, Cm Vijay, TVK, Thaimaman Gold Ring Scheme, Government Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com