विज्ञापन

दिवाली-छठ पर रेलवे ने की 162 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा; देखें रूट और बुकिंग की पूरी जानकारी

मध्य रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर 162 नई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इसके साथ ही त्योहारी सीजन के लिए स्वीकृत स्पेशल ट्रेनों की कुल संख्या 580 हो गई है. मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और पुणे के खड़की (Khadki) स्टेशन से चलने वाली इन ट्रेनों का पूरा रूट शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स नीचे पढ़ें.

दिवाली-छठ पर रेलवे ने की 162 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा; देखें रूट और बुकिंग की पूरी जानकारी
 मध्य रेलवे की यात्रियों को बड़ी सौगात.
NDTV
  • दिवाली और छठ पूजा पर रेलवे ने 162 अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.
  • रेलवे ने मुंबई से बिहार, उयूपी, दिल्ली, राजस्थान व पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेनों की संख्या कुल 580 स्पेशल .
  • LTT से समस्तीपुर, दानापुर, बनारस व संतरागाछी के लिए विभिन्न तारीखों में कई स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएंगी.

Diwali & Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पूजा पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली जाने वाली रेल यात्रियों को राहत देने के लिए भरतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उटाया है. दरअसल, इस त्योहारी सीजन में मुंबई और आसपास के इलाकों से बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने फिर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. दिवाली और छठ पर घर जाने वाले परदेसियों के लिए रेलवे प्रशासन ने 162 अतिरिक्त फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 

इससे पहले भी रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की थी, जिसके बाद अब कुल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 580 हो गई है. रेलवे के इस कदम से नियमित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या से जूझ रहे यात्रियों को कंफर्म सीट पाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

प्रमुख रूट्स और ट्रेनों के टाइमटेबल

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से समस्तीपुर

  •  कुल फेरे: 12 एसी स्पेशल ट्रेन सेवाएं.
  •  संचालन की अवधि: LTT से 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक और वापसी (समस्तीपुर से LTT) 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से दानापुर

  •  कुल फेरे: सबसे अधिक 88 दैनिक (Daily) स्पेशल सेवाएं.
  •  संचालन की अवधि: 9 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच संचालित होंगी.

लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से बनारस व संतरागाछी

 LTT – संतरागाछी: 6 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कुल 8 फेरे.
 LTT – बनारस: 17 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच कुल 14 फेरे.

खड़की (पुणे) से हज़रत निज़ामुद्दीन व सांगानेर (जयपुर)

  •  खड़की – हज़रत निज़ामुद्दीन (दिल्ली): 6 अक्टूबर से 20 नवंबर तक 28 एसी सुपरफास्ट सेवाएं.
  •  खड़की – सांगानेर (जयपुर): 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक कुल 12 सेवाएं.

यह भी पढ़ें-  खड़की-दहर का बालाजी ट्रेन 11 अक्टूबर से नियमित चलेगी, जानें टाइमटेबल, रूट और स्टॉपेज

रेल टिकट बुकिंग और आरक्षण प्रक्रिया 

  1.  आरक्षित टिकट: यात्री भारतीय रेलवे के कंप्यूटरीकृत यात्री आरक्षण केंद्र (PRS Counters) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सीट बुक करा सकते हैं.
  2.  अनारक्षित यात्रा : अनारक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्री सामान्य दरों पर UTS काउंटर या UTS मोबाइल ऐप से टिकट ले सकते हैं.
  3.  RailOne App: रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्री आसानी से टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं के लिए RailOne मोबाइल ऐप का उपयोग भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली-रेवाड़ी रूट की 24 ट्रेनें 5 से 8 अक्टूबर तक रद्द; देखें कैंसिल व डायवर्ट ट्रेनों की पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IRCTC, Indian Railways, Central Railway, Diwali Special Trains, Chhath Puja 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com