विज्ञापन

गर्मियों में पंखा खरीदते वक्त जरूर देख लें ये मार्क, क्वालिटी और सेफ्टी की नहीं रहेगी चिंता

Safe Fan Certification: अक्सर कई लोग चमक-धमक के चक्कर में क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं और लोकल कंपनी का पंखा खरीद लेते हैं. इससे भविष्य में कई समस्याएं हो सकती हैं.

गर्मियों में पंखा खरीदते वक्त जरूर देख लें ये मार्क, क्वालिटी और सेफ्टी की नहीं रहेगी चिंता
कौन सा पंखा खरीदें?

New Fan Buying Tips: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है और लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा चलाना भी शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप इस सीजन में नया पंखा खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, नया पंखा खरीदते वक्त केवल उसका डिजाइन और हवा की स्पीड देखना ही जरूरी नहीं होता है. अक्सर कई लोग चमक-धमक के चक्कर में क्वालिटी पर ध्यान नहीं देते हैं और लोकल कंपनी का पंखा खरीदकर ले आते हैं. इन पंखों में भारी बिजली बिल या तकनीकी खराबी का खतरा काफी ज्यादा बना रहता है. आपको बता दें कि पंखा खरीदते वक्त कुछ खास सर्टिफिकेशन मार्क्स का ध्यान रखा बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. ये मार्क्स सेफ्टी के साथ-साथ परफॉर्मेंस की गारंटी देते हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp Update: अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, यूजरनेम का मिलेगा फीचर, जानिए क्या मिलेगा फायदा

पंखा खरीदते के दौरान इस मार्क का रखें ध्यान

कई खबरें ऐसी सामने आती हैं जिसमें पंखा चलते हुए गिर जाता है. इन सभी समस्याओं से बचने के लिए अच्छा और क्वालिटी वाला पंखा खरीदना बेहद जरूरी होता है. ध्यान रहे कि जब भी आप पंखा खरीदें तो उसपर ISI मार्क जरूर देखें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंखे पर IS 374 का निशान होता है जो इलेक्ट्रिक सीलिंग टाइप फैन और रेगुलेशन की स्पेसिफिकेशन के लिए होता है. ये मार्क सुनिश्चित करता है पंखे की फिटिंग सही है और क्वालिटी एकदम मजबूत है. 


ISI मार्क ब्रांड के पंखों के साथ पाएं पूरी सुरक्षा और भरोसा

  • करंट से सुरक्षा: ISI मार्क वाले पंखों में सही इंसुलेशन और अर्थिंग होती है जिसके कारण बिजली के झटके का बचाव होता है.
  • ओवरहीटिंग से सुरक्षा: ISI मार्क वाला पंखा ज्यादा गर्म नहीं होता है.
  • मजबूत माउंटिंग: ISI मार्क वाले पंखे में मजबूत माउंटिंग होती है, जिससे पंखा गिरने का कोई खतरा नहीं होता है.
  • क्लोज्ड मोटर: ISI मार्क वाले फैन में क्लोज्ड मोटर होता है जिसमें धूल, नमी से खराबी होने का खतरा नहीं होता. 

यह भी पढ़ें: Toll Tax New Rule: टोल प्लाजा पर कैश पूरी तरह बंद, FASTag न होने पर देना होगा जुर्माना, आज से हो रहे हैं ये बड़े बदलाव 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com