विज्ञापन

Cashback Or Rewards Points: बचत के लिए कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स, क्रेडिट कार्ड में कौन सा सबसे बेहतर है? यहां जानिए पूरा गणित

Cashback Or Rewards Points: कैशबैक अच्छा है अगर आप सीधी, तुरंत और पक्की बचत चाहते हैं. वहीं, Reward Points अच्छा विकल्प है अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं और फ्लाइट, होटल या प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर बचत चाहते हैं.

Cashback Or Rewards Points: बचत के लिए कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स, क्रेडिट कार्ड में कौन सा सबसे बेहतर है? यहां जानिए पूरा गणित
कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स
file photo

Cashback Or Rewards Points: आजकल के समय तेजी का लोगों के खर्च बढ़ रहे हैं. ऐसे में राहत पाने के लिए लोग स्मार्ट तरीका अपना रहे हैं और कैशबैक या रिवॉर्ड पॉइंट्स की तलाश में ज्यादा रहते हैं. दरअसल, क्रेडिट कार्ड रोजमर्रा के खर्चों जैसे ऑनलाइन खरीदारी, किराना, यात्रा और खाना पर पैसे बचाने का एक समझदार तरीका बन गए हैं. ज्यादातर लोगों को इन कार्डों से मिलने वाला सबसे बड़ा फायदा कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स के माध्यम से मिलता है. दोनों बचत देते हैं, लेकिन ये एक-दूसरे से अलग तरीके से काम करते हैं. अगर आप अपने खर्च के हिसाब से सही विकल्प चुनें, तो आपके महीने की अच्छी-खासी बचत हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स में क्या अंतर होता है और दोनों में से कौन सा सबसे बेहतर है.

यह भी पढ़ें:- PF बैलेंस कैसे करें चेक, ये हैं दो आसान तरीके, UAN नंबर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

कैशबैक क्या होता है?

कैशबैक का मतलब बहुत सीधा है. आप खर्च करते हैं और खर्च का एक हिस्सा वापस मिल जाता है. उदाहरण के तौर पर बताएं तो अगर किसी कार्ड पर 5% कैशबैक मिलता है, तो हर 100 खर्च पर आपको 5 वापस मिलेंगे. यह कैशबैक अक्सर आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में एडजस्ट हो जाता है या आपके बैंक या वॉलेट में जोड़ दिया जाता है. इससे आपका बिल कम हो जाता है.

कैशबैक कब अच्छा है?

कैशबैक कार्ड इन जगहों पर सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं. जैसे रोज का किराना, पेट्रोल/डीजल, ऑनलाइन शॉपिंग, खाना ऑर्डर करना और बिजली-पानी-फोन जैसे बिल आदि से पेमेंट करना. इसमें वैल्यू तुरंत और साफ दिखती है.

Reward Points क्या होते हैं?

जब आप क्रेडिट कार्ड से खर्च करते हैं, तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, इन पॉइंट्स को बाद में अलग-अलग चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे- फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग, शॉपिंग वाउचर, गिफ्ट आइटम और कभी-कभी कार्ड का बिल कम करने के लिए भी लाभकारी होता है.

रिवॉर्ड पॉइंट्स कैशबैक की तरह पैसे सीधे वापस नहीं मिलते, बल्कि आपकी खरीदारी पर पॉइंट्स जमा होते रहते हैं, जिन्हें आप बाद में अपनी जरूरत के हिसाब से रिडीम कर सकते हैं. इन पॉइंट्स से आपको ऐसे फायदे मिल सकते हैं, जो आप शायद अपनी जेब से खर्च करके नहीं लेना चाहेंगे, जैसे एयरपोर्ट लाउंज ऐक्सेस, प्रीमियम प्रोडक्ट्स आदि.

कौन बेहतर Cashback या Reward Points?

इसका जवाब आपकी लाइफस्टाइल और खर्च करने की आदतों पर निर्भर करता है. कैशबैक अच्छा है अगर आप सीधी, तुरंत और पक्की बचत चाहते हैं. वहीं, Reward Points अच्छा विकल्प है अगर आप अक्सर यात्रा करते हैं और फ्लाइट, होटल या प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर बचत चाहते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com