अगर आप बिहार में उद्योग चला रहे हैं या नया उद्योग शुरू करना चाहते हैं और आपकी कोई सरकारी फाइल लंबे समय से अटकी हुई है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार सरकार का उद्योग विभाग ऐसे उद्यमियों की मदद के लिए SIPB (State Investment Promotion Board) समाधान शिविर का आयोजन कर रहा है. इसे लेकर विभाग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.
आज इन जिलों के उद्यमियों के लिए लगेगा शिविर
उद्योग विभाग 1 जुलाई से 7 दिनों का SIPB समाधान शिविर चला रहा है. इसी अभियान के तहत आज 6 जुलाई को सुबह 11 बजे से विशेष समाधान शिविर लगाया जा रहा है. आज का यह शिविर बेगूसराय, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण और मधेपुरा जिले के उद्योग प्रतिनिधियों और उद्यमियों के लिए रखा गया है. अगर इन जिलों के किसी उद्योग से जुड़ा कोई मामला लंबे समय से लंबित है, तो वे इस शिविर में अपनी समस्या रख सकते हैं.
किन मामलों में मिलेगी मदद?इस समाधान शिविर में उद्योग से जुड़े कई तरह के मामलों पर सुनवाई की जाएगी. जैसे- अगर आपका मामला निवेश, नया उद्योग लगाने, उद्योग के संचालन, स्टेज-1 क्लियरेंस, वित्तीय प्रोत्साहन (Financial Incentive), DoP, अनुदान (Grant) या किसी अन्य सरकारी अनुमति से जुड़ा है और अभी तक उसका समाधान नहीं हुआ है, तो यहां आपकी मदद की जाएगी.
पटना नहीं आ सकते तो घर से जुड़ेंSIPB समाधान शिविर
— Department of Industries, Bihar (@IndustriesBihar) July 5, 2026
उद्योगों से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान!
6 जुलाई 2026 को उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित SIPB समाधान शिविर में बेगूसराय, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं मधेपुरा जिलों के उद्यमियों से संबंधित निवेश, उद्योग स्थापना, संचालन, Stage-1 Clearance,… pic.twitter.com/4tgyF3v93C
वहीं, अगर कोई उद्योग प्रतिनिधि पटना नहीं पहुंच सकता, तो वह वीडियो कॉन्फ्रेंस (VC) के जरिए भी इस शिविर में शामिल हो सकता है. उद्योग विभाग ने बताया है कि VC का लिंक संबंधित उद्योग प्रतिनिधियों को Single Window Portal पर दर्ज उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भेज दिया गया है. इससे वे अपने घर या कार्यालय से ही अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख सकते हैं.
ऐसे में अगर आप बेगूसराय, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण या मधेपुरा जिले से हैं और उद्योग से जुड़ा कोई मामला लंबित है, तो आज आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, जानें टाइम और कैसे डाउनलोड करें चालान स्लिप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं