विज्ञापन

नाच-गाना और जश्न का माहौल... दिल्ली के होटल में पार्टी कर रहे CJP के लोग?

वायरल वीडियो में CJP के कुछ लोग एक होटल में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहां जश्न का माहौल है और नाच-गाना भी चल रहा है.

नाच-गाना और जश्न का माहौल... दिल्ली के होटल में पार्टी कर रहे CJP के लोग?
CJP का वायरल वीडियो
एक्स

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

वायरल वीडियो में CJP के कुछ लोग एक होटल में पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहां जश्न का माहौल है और नाच-गाना भी चल रहा है. वीडियो शेयर करते हुए महेश जेठमलानी ने लिखा, "क्या सच में ऐसा हो रहा है? CJP की लीडरशिप दिल्ली के एक होटल में पार्टी दे रही है."

उन्होंने आगे सवाल उठाते हुए कहा कि "राजधानी दिल्ली में कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन हुए. ऐसे में सवाल यह है कि इनके ट्रैवल, खाने और रहने का खर्च किसने उठाया? इनकी फंडिंग किसने की?"

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब महेश जेठमलानी ने CJP पर निशाना साधा हो. इससे पहले भी वह इस आंदोलन और इसकी लीडरशिप को लेकर कई बयान दे चुके हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी इस समय चर्चा के केंद्र में है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस आंदोलन को और ज्यादा मजबूती मिली है. दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन पेपर लीक और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर शुरू हुआ था. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस आंदोलन के समर्थन में आ गए.

लगातार कई दिनों तक चले प्रदर्शन के बाद शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल देखने को मिला और CJP ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया.

ये भी पढ़ें- आंदोलन से निकली पार्टियां असल में कितनी सफल हो पाती हैं?

फिलहाल, शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है. उन्होंने रविवार को पदभार संभालते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एनटीए के अधिकारियों के साथ भी अलग से बैठक हुई, जिसमें उन्हें शिक्षा मंत्रालय से जुड़े कई अहम मुद्दों पर जानकारी दी गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroch Janta Party, Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com