विज्ञापन

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 6 राज्य से होकर गुजरेगी, दिल्ली-मथुरा, वाराणसी-अयोध्या, प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगी

मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और हरिद्वार के लिए एक विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के लोग उत्तर भारत के पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे. 

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 6 राज्य से होकर गुजरेगी, दिल्ली-मथुरा, वाराणसी-अयोध्या, प्रयागराज से हरिद्वार तक जाएगी
Bharat Gaurav Train Route Announced
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • भारत गौरव ट्रेन का रूट को मंजूरी दे दी गई है.
  • भारत गौरव ट्रेन 6 राज्यों के धार्मिक स्थल तक जाएगी.
  • उत्तर भारत के धार्मिक स्थलों पर टूर के लिए स्पेशल ट्रेन.

भारतीय रेलवे ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का रूट तय कर दिया है, इसके तहत दक्षिण भारत के तीर्थयात्रियों को बड़ी सौगात मिली है. दक्षिण रेलवे द्वारा तमिलनाडु के कोयंबटूर क्षेत्र के पोतनूर जंक्शन से देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों जैसे मथुरा, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज और हरिद्वार के लिए एक विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का संचालन किया जाएगा. इस ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत के लोग उत्तर भारत के पवित्र तीर्थस्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे. 

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 25 नवंबर को पोडनूर जंक्शन से रवाना होगी और यह ट्रेन 9 दिन का धार्मिक सफर कराएगी.

किन-किन धार्मिक स्थलों तक पहुंचेगी ट्रेन?

यह टूरिस्ट ट्रेन पोडनूर से रवाना होकर सलेम, गुडूर, बल्हारशाह, नागपुर, भोपाल, आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन होते हुए उत्तर भारत जाएगी. इसके बाद पलवल और हजरत निजामुद्दीन से आगे बढ़ते हुए यह देवबंद होते हुए 28 नवंबर को हरिद्वार पहुंचेगी. हरिद्वार के बाद यह मुरादाबाद होते हुए 29 नवंबर को सीतापुर सिटी जंक्शन पहुंचेगी और फिर नैमिषारण्य में यात्रियों को पूरा दिन समय मिलेगा. इसके बाद बलामू जंक्शन और बाराबंकी होते हुए यह ट्रेन रात में लखनऊ पहुंचेगी.

लखनऊ से आगे सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ होते हुए 30 नवंबर 2026 को यह ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचेगी, जहां सुबह से दोपहर तक रामलला दर्शन के लिए ठहराव रहेगा. यहां के बाद ट्रेन प्रयाग और फफामऊ जंक्शन होते हुए उसी दिन शाम को यह ट्रेन प्रयागराज संगम पहुंचेगी, जहां भी पूरी शाम रुकने का मौका मिलेगा.

प्रयागराज संगम के बाद यह ट्रेन 1 दिसंबर 2026 को वाराणसी पहुंचेगी, जहां यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों के दर्शन के लिए करीब दो दिन का समय मिलेगा. 3 दिसंबर 2026 को वाराणसी से रवाना होकर यह ट्रेन न्यू वेस्ट केबिन से पूर्व मध्य रेलवे (ECR) को हैंडओवर कर दी जाएगी, जहां से आगे का सफर जारी रहेगा.

क्या है भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की खासियत और पैकेज?

भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी (IRCTC) की एक विशेष पहल हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देना है. इस यात्रा पैकेज में यात्रियों को ट्रेन सफर के साथ-साथ ऑन-बोर्ड खान-पान, स्थानीय स्तर पर घूमने के लिए बसें, ठहरने के लिए होटल और टूर गाइड की पूरी सुविधा एक ही किराए में मिलती है. इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को वाराणसी (काशी विश्वनाथ और गंगा आरती), अयोध्या (राम मंदिर दर्शन), और प्रयागराज (त्रिवेणी संगम) जैसे पावन स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

ट्रेन की तिथियों, बुकिंग प्रक्रिया और टिकट श्रेणियों (Economy, Standard, Comfort) से जुड़ी ज्यादा जानकारी IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जा रही है, जहां से यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | अलीगढ़ में भी रुकेगी दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने बतायी तारीख और टाइमिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Special Tourist Train, Southern Railway, Ayodhya, Haridwar, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com