विज्ञापन

सस्ती डील के चक्कर में कहीं लुट न जाएं आप! होटल बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है स्कैम

इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ऑनलाइन होटल बुकिंग स्कैम को लेकर लोगों से सावधान से रहने की अपील की है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि स्कैमर्स लोगों को कैसे फंसाते हैं और लोग कैसे सेफ रह सकते हैं...

सस्ती डील के चक्कर में कहीं लुट न जाएं आप! होटल बुक करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है स्कैम
ऑनलाइन होटल बुकिंग स्कैम
AI

Online Hotel Booking Scam: आजकल ऑनलाइन होटल बुकिंग में मिलने वाले भारी डिस्काउंट जितने खूबसूरत लगते हैं, उतने ही जोखिम भरे भी हो सकते हैं. जालसाज अक्सर फर्जी वेबसाइटों और टू-गुड-टू-बी-ट्रू वाली डील्स के जरिए लोगों को ठगने का जाल बिछाते हैं, जिससे आपकी मेहनत की कमाई और वेकेशन का मजा, दोनों किरकिरा हो सकता है. ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप सस्ते ऑफर्स के चलते अपनी सुरक्षा से समझौता न करें, वरना आप लुट भी सकते हैं. हाल ही में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ऑनलाइन होटल बुकिंग स्कैम को लेकर लोगों से सावधान से रहने की अपील की है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि स्कैमर्स लोगों को कैसे फंसाते हैं और लोग कैसे सेफ रह सकते हैं...

यह भी पढ़ें: AC के रिमोट पर अलग-अलग बटनों का क्या मतलब होता है? आसान भाषा में जानें किस बटन को दबाने से क्या होता है

कैसे होता है स्कैम?

ऑनलाइन होटल बुकिंग में अब सबसे बड़ा खतरा फर्जी वेबसाइटें बन चुकी हैं, जो बिल्कुल असली प्लेटफॉर्म जैसी दिखती हैं और यहीं यूजर गलती कर बैठते हैं. धोखेबाज जानबूझकर भारी डिस्काउंट और लिमिटेड ऑफर जैसे लालच का इस्तेमाल करते हैं, ताकि लोग बिना जांच-पड़ताल किए जल्दबाजी में निर्णय लें. कई बार ये लिंक गूगल के स्पॉन्सर्ड एड (Sponsored Ads) के जरिए सामने आते हैं, जिससे लोगों का भरोसा और बढ़ जाता है, लेकिन सच्चाई तब सामने आती है जब पेमेंट हो चुका होता है और बुकिंग का कोई अस्तित्व ही नहीं होता.

कैसे रहें सेफ?

  • होटल बुकिंग के लिए सिर्फ ट्रस्टेड बुकिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें.
  • स्पॉन्सर्ड लिंक्स पर आंख बंद कर भरोसा भूलकर भी न करें.
  • होटल की आधिकारिक वेबसाइट पर क्रॉस चेक करना बिल्कुल न भूलें.
  • टू-गुड-टू-बी-ट्रू वाली डील्स पर भरोसा न करें.


साइबर स्कैम हो जाए तो क्या करें?

ऑनलाइन होटल बुकिंग के दौरान अगर आप या आपका कोई परिचित स्कैम का शिकार हो जाता है तो तुरंत 1930 पर call करें. इसके अलावा आप  http://cybercrime.gov.in पर भी रिपोर्ट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 'Aadhaar Card से मिलेगा 3 लाख रुपये का लोन'- इस मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है अकाउंट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com