बाहर से लाई हुई चीज असली हो ये जरूरी नहीं है. आज के समय में हर चीज में इतनी मिलावट होने लगी है कि कुछ भी खरीदने से पहले दो बार सोचना पड़ता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? आज हम आपके साथ एक ऐसी गाइड शेयर करने वाले हैं, जो बिना ज्यादा मेहनत करवाए घर पर फ्रेश मक्खन बनाने में मदद कर सकती है.
बाजार के मक्खन में मिलावट की चिंता है? सिर्फ दही और बर्फ की मदद से आप घर पर 10 मिनट में फ्रेश सफेद मक्खन तैयार कर सकते हैं.
सबसे मजे की बात तो यह है कि इसे बनाने के लिए आपको मलाई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. सिर्फ दही से आप घर पर फ्रेश मक्खन तैयार कर सकते हैं. चलिए फिर बिना देरी किए जानते हैं कैसे बनेगा घर पर फ्रेश मक्खन?
यहां देखिए वीडियो...
दही से मक्खन कैसे बनता है | Dahi Se Makhan Kaise Banaen
सामग्री:
- 3 से 4 लीटर दही
- घर की गाढ़ी दही लें
दही से मक्खन कैसे निकालें?
- सबसे पहली जरूरी बात आपको दही घर में ही सेट करनी है क्योंकि घर की बनी दही से मक्खन ताजा बनता है.
- अब एक बड़ा बर्तन लें और इसमें सारी गाढ़ी दही डाल दें ध्यान रखें दही ठंडी होनी चाहिए.
- अब किसी मथनी या हैंड ब्लेंडर से लगातार फेंटें.
- कुछ देर तक फेंटने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके बर्फ वाला पानी मिलाएं.
- पानी डालें और फिर फेंटें, बस आपको इसी प्रोसेस को फॉलो करना है.
- आप देखेंगे कुछ देर में सफेद रंग के मक्खन के टुकड़े बनते दिखाई देंगे.
- जब मक्खन अलग होने लगे तो उसे किसी चम्मच की मदद से निकाल लें.
- अब इसे ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें.
- बस आपका फ्रेश मक्खन तैयार है.
दही से निकला मक्खन ज्यादा हेल्दी होता है या बाजार का Butter?
अगर शुद्धता और कम प्रोसेस्ड फूड की बात करें, तो घर पर दही से निकला ताजा मक्खन बेहतर विकल्प माना जा सकता है. यह आमतौर पर बिना प्रिजर्वेटिव, कृत्रिम फ्लेवर और अतिरिक्त नमक के तैयार किया जाता है. वहीं बाजार में मिलने वाले कई बटर उत्पादों में नमक और अन्य एडिटिव्स मिलाए जा सकते हैं.
घर के मक्खन के फायदे
- अगर आप घर पर ताजा मक्खन बनाते हैं तो यह सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि यह बाजार वाले मक्खन जितना प्रोसेस्ड नहीं होता.
- बाजार से मिलने वाले मक्खन में आप सामग्री में किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकते. अगर आप घर पर मक्खन तैयार कर रहे हैं तो यहां आप इसकी सामग्री पर पूरा नियंत्रण रख सकते हैं.
- एक सबसे अच्छी बात यह है कि घर पर बने मक्खन में प्रिजर्वेटिव या अतिरिक्त फ्लेवर नहीं होते.
- दही से निकला सफेद मक्खन पारंपरिक भारतीय आहार का हिस्सा रहा है.
बाजार से बटर खरीदने के फायदे
- बाजार वाले मक्खन या बटर को आप ज्यादा दिनों तक स्टोर कर सकते हैं. ऐसे में कभी अगर आप घर से बाहर जा रहे हों या कभी समय की कमी हो तो वह विकल्प अच्छा हो सकता है.
- अगर आप स्वाद को लेकर बहुत परटिकुलर हैं, तो आपको बाजार वाला मक्खन लेना चाहिए. क्योंकि इसमें हमेशा नामतोल कर ही सामग्री का इस्तेमाल होता है इसलिए इसका स्वाद और टेक्सचर एक जैसा रहता है.
- उपयोग के लिए तुरंत तैयार मिलता है.
ध्यान रखें:
घर का मक्खन हो या बाजार का, दोनों में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. इसलिए इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए. यह किसी भी मक्खन को "अनलिमिटेड हेल्दी" नहीं बनाता.
अगर आप बिना मिलावट और ताजा स्वाद चाहते हैं तो दही से निकला घर का सफेद मक्खन बेहतर विकल्प हो सकता है. हालांकि मक्खन में फैट अधिक होता है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दही से मक्खन निकालने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर गाढ़ी दही को सही तरीके से मथने पर 10-15 मिनट में मक्खन अलग होने लगता है.
क्या खट्टी दही से मक्खन निकाला जा सकता है?
हां, हल्की खट्टी और गाढ़ी दही से मक्खन आसानी से निकल सकता है.
दही से मक्खन निकालते समय बर्फ क्यों डाली जाती है?
ठंडा पानी या बर्फ फैट को जल्दी इकट्ठा होने और मक्खन को छाछ से अलग होने में मदद करती है.
दही से निकला मक्खन कितने दिन तक स्टोर किया जा सकता है?
ठंडे पानी से धोकर फ्रिज में रखने पर यह लगभग एक सप्ताह तक ताजा रह सकता है.
मक्खन निकालने के बाद बची हुई छाछ का क्या करें?
इसे मसाला छाछ बनाकर पिया जा सकता है. बची हुई छाछ को मसाला छाछ बनाकर पी सकते हैं. इसका इस्तेमाल कढ़ी, आटा गूंथने या अन्य व्यंजनों में भी किया जा सकता है.
दही से निकला मक्खन ज्यादा हेल्दी होता है या बाजार का बटर?
घर पर दही से निकला मक्खन आमतौर पर बिना प्रिजर्वेटिव और अतिरिक्त नमक के बनता है, इसलिए इसे अधिक प्राकृतिक विकल्प माना जाता है. हालांकि दोनों में फैट और कैलोरी काफी मात्रा में होती हैं, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए.
मक्खन निकालने के लिए कैसी दही सबसे अच्छी होती है?
गाढ़ी, घर में जमी और हल्की खट्टी दही मक्खन निकालने के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है.
क्या बिना मलाई के भी मक्खन बनाया जा सकता है?
हां, गाढ़ी दही को मथकर बिना मलाई के भी घर पर ताजा सफेद मक्खन तैयार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: डॉक्टर ने बताए सबसे खराब 5 कुकिंग ऑयल, कहीं आपकी रसोई में तो नहीं इनमें से कोई?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं