बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बड़ी बढ़त बना ली है. 25वें राउंड तक वो 13 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. बीजेपी ने भी अपनी हार मान ली है. पीके की जीत की औपचारिक घोषणा ही होना बाकी रह गया है. प्रशांत किशोर की जीत पर अन्य विपक्षी दलों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और मीसा भारती ने भी प्रशांत किशोर की जीत की बधाई दी है.
रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि 'जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है.' ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है. विजेता को हार्दिक बधाई .'
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है "..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 3, 2026
ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के…
वहीं RJD सांसद मीसा भारती ने कहा, "BJP उम्मीदवार हार गए हैं. लेकिन अगर प्रशांत किशोर वहां से जीत रहे हैं, तो एक तरह से जीत BJP की ही मानी जाएगी. देखिए वहां किस तरह उम्मीदवार बदले गए. आखिर BJP उम्मीदवार को क्यों बदला गया? ऐसा लगता है कि BJP को शायद भरोसा नहीं था कि वह अकेले जीत सकती है, इसीलिए प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा गया. चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर ने बांकीपुर की जनता से कई वादे किए, जो इतने बड़े-बड़े वादे थे कि उनमें से कई को पूरा करना नामुमकिन लगता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं