विज्ञापन

देश के सभी मेट्रो में इस्तेमाल होगा NCMC कार्ड! 15 अगस्त से दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर मेट्रो में सुविधा शुरू

NCMC कार्ड न केवल नोएडा मेट्रो और दिल्ली मेट्रो में काम करेगी, बल्कि यह गुरुग्राम मेट्रो, जयपुर मेट्रो समेत देश की सभी मेट्रो में सुविधा काम करेगी.

देश के सभी मेट्रो में इस्तेमाल होगा NCMC कार्ड! 15 अगस्त से दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर मेट्रो में सुविधा शुरू
NCMC कार्ड सभी मेट्रो में होगा इस्तेमाल
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आपके पास नोएडा मेट्रो का NCMC कार्ड है तो आपके लिए बड़ी खबर है. अब यह कार्ड न केवल नोएडा मेट्रो और दिल्ली मेट्रो में काम करेगी, बल्कि यह गुरुग्राम मेट्रो, जयपुर मेट्रो समेत देश की सभी मेट्रो में सुविधा काम करेगी. यानी नोएडा मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है. अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के जरिए नोएडा मेट्रो के साथ-साथ देश के उन मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में भी सफर किया जा सकेगा. जहां NCMC की सुविधा उपलब्ध है. यह सुविधा 15 अगस्त से शुरू होगी.

इसका मतलब है कि यात्रियों को अलग-अलग शहरों में मेट्रो सफर के लिए अलग-अलग कार्ड रखने की जरूरत कम होगी. NCMC कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर समेत उन शहरों की मेट्रो सेवाओं में किया जा सकेगा. जहां यह कार्ड स्वीकार किया जाता है.

इस सुविधा की खास बात यह है कि दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले NCMC कार्ड भी नोएडा मेट्रो में इस्तेमाल किए जा सकेंगे. यानी अगर यात्री के पास पहले से वैध NCMC कार्ड है तो उससे नोएडा मेट्रो में भी यात्रा किया जा सकेगा.

मेट्रो को साथ सार्वजनिक परिवहन में भी इस्तेमाल

NCMC के मुताबिक, यात्रियों के लिए NCMC कार्ड की उपलब्धता और वितरण की सुविधा नोएडा मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध काई जाएगी. साथ ही कार्ड को रिचार्ज करने की सुविधा भी स्टेशन पर मिलेगी. NCMC कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्री एक ही कार्ड का इस्तेमाल अलग-अलग जगहों पर कर सकेंगे. नोएडा मेट्रो के अलावा NCMC कार्ड को स्वीकार करने वाली अन्य मेट्रो रेल सेवाओं और सार्वजनिक परिवहन के साधनों, जैसे सिटी बस सेवाओं में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे बार-बार अलग टिकट या अलग ट्रांसपोर्ट कार्ड लेन की परेशानी कम होगी और यात्रियों के लिए सफर ज्यादा आसान होगा.

नोएडा रेल कॉरपोरेशन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए NCMC समेत कई नई सुविधाएं शुरू कर रहा है. 15 अगस्त से NCMC कार्ड की सुविधा लागू होगी. नोएडा रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक और तकनीक आधारित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.

WhatsApp के जरिए टिकट जनरेशन की सुविधा भी होगी शुरू

NCMC कार्ड के साथ NCMRC यात्रियों के लिए WhatsApp के जरिए टिकट जनरेशन की सुविधा भी शुरू कर रहा है. यात्री WhatsApp के जरिए टिकट ले सकेंगे और QR कोड के जरिए मेट्रो में प्रवेश कर सकेंगे. इसके अलावा स्टेशनों पर Passenger Information Display System (PIDS) भी शुरू किया जा रहा है. इसके जरिए यात्रियों को ट्रेन के आने और जाने की जानकारियां मिल सकेगी.

यह भी पढ़ेंः ग्रामीण डाक जीवन बीमा के नियमों में बड़ा बदलाव, स्वतंत्रता दिवस पर India Post ने दिया तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCMC Card, Ncmc Card In Up Metro, NCMC Card ST Bus, Noida Metro Rail Corporation, NCMC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com