मई का महीना शुरू हो गया है और इसी के साथ वक्त है एक बार बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) पर नजर डालने का. ऑनलाइन और इंटरनेट बैंकिंग ने काफी चीजें आसान कर दी हैं, लेकिन फिर भी बहुत से कामों के लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है, ऐसे में ये जान लेना कि, बैंक कब-कब बंद रहेंगे, काफी मददगार होता है, जब भी आपको बैंक का कोई काम अटक जाए. ऐसे हम यहां बैंकों में इस महीने कितनी छुट्टियां और कब होंगी, उसकी पूरी लिस्ट दे रहे हैं.
इस महीने यानी मई में कुल 11 दिनों की छुट्टियां रहेंगी. पहले हफ्ते में ही तीन दिन छुट्टी रहेगी. 1 मई को रविवार है ही, उसके बाद 2 मई को रमजान-ईद या ईद-उल-फित्र मनाया जाएगा. वहीं, 3 मई को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और कई अलग-अलग जगहों पर ईद मनाई जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
इन 11 छुट्टियों में सात दिन वीकेंड की छुट्टियां पड़ रही हैं. 19 मई को बुद्ध पूर्णिमा जैसा त्योहार भी पड़ रहा है.
यहां देखें मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट-
| बैंकों में अवकाश | |
|---|---|
| (मई, 2022) | |
| 1 मई | रविवार |
| 2 मई | रमजान-ईद (ईद-उल-फित्र) |
| 3 मई | भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान-ईद/बसव जयंती/अक्षय तृतीया/ |
| 8 मई | रविवार |
| 9 मई | रवींद्रनाथ टैगोर जयंती |
| 14 मई | दूसरा शनिवार |
| 15 मई | रविवार |
| 19 मई | बुद्ध पूर्णिमा |
| 22 मई | रविवार |
| 28 मई | चौथा शनिवार |
| 29 मई | रविवार |
बता दें कि हर साल केंद्रीय रिजर्व बैंक देश के सरकारी और निजी बैंकों के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी करता है. इसमें तीन कैटगरी होती हैं- 'Holiday under the Negotiable Instruments Act,' 'Holiday under the Negotiable Instruments Act and Real Time Gross Settlement Holiday,' और 'Banks' Closing of Accounts'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं