- दिल्ली से दरभंगा के लिए 12 नवंबर को चलेगी स्पेशल ट्रेन.
- स्पेशल ट्रेन यूपी-बिहार के कई स्टेशनों पर रूकेगी.
- यह ट्रेन दिल्ली से दरभंगा और फिर दिल्ली एक फेरे लगाएगी.
छठ पूजा पर अपने घर बिहार लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. छठ पूजा में आखिरी समय में बिहार-यूपी जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और दरभंगा के बीच एक नई आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इससे पहले दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन की भी घोषणा हो चुकी है जो 12 नवंबर को ही दिल्ली से रवाना होगी. वहीं दरभंगा के लिए भी ट्रेन का ऐलान किया गया है.
यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली से बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र और दरभंगा जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी.
04080/ 04079 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
उत्तर रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 04080/ 04079 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं से किया जाएगा. नई दिल्ली से दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्टेशन से रात 10:20 बजे रवाना रवाना होगी. वहीं दरभंगा दूसरे दिन रात 1 बजे पहुंचेगी. जबकि 14 नवंबर को दरभंगा से वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी. दरभंगा से यह सुबह 4 बजे रवाना होगी और दिल्ली दूसरे दिन सुबह 7.50 बजे पहुंचेगी.

दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का रूट और स्टॉपेज
दिल्ली-दरभंगा स्पेशल आरक्षित ट्रेन का ठहराव उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर दिया गया है. इसमें यूपी में ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. जबकि बिहार में यह सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, कर्पूरीग्राम, समस्तीपुर और लहरियासराय में रुकेगी.
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की समय-सारणी, ठहराव के सही समय और आरक्षित सीटों की उपलब्धता की जांच के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in या रेलमदद/NTES ऐप का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें | दिल्ली से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी 04068 स्पेशल ट्रेन, यूपी-बिहार में 8 स्टॉपेज, टाइम टेबल नोट कर लें
यह भी पढ़ें | छठ पूजा के बाद काम पर लौटने वालों के लिए सियालदह, हावड़ा और भागलपुर की 6 स्पेशल ट्रेन लेगी अतिरिक्त फेरे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं